ओडिसा16जुलाई2026*पुरी रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल
ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान रविवार को भगदड़ मचने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ खींचने के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण यह हादसा हुआ। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया और स्थिति को नियंत्रित किया। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

More Stories
नई दिल्ली 1 सितमबर 26*दिल्ली के रामलीला मैदान में भाकपा की राष्ट्रीय जनसभा, सत्ता परिवर्तन और जन मुद्दों पर गरजे नेता
लखनऊ 1 सितंबर 26*❇️यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर मंथन तेज, 328 सीटों पर सपा और 75 पर कांग्रेस का प्रस्ताव चर्चा में*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26* बेटियों की सुरक्षा में चट्टान बनी पूर्णिया पुलिस, सड़कों पर उतरी QRT और ‘पुलिस दीदी’ की टीम,