July 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या16जुलाई26*शासन की प्राथमिकताओं का शत प्रतिशत पालन कराना व शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण धरातल पर निस्तारण कराना पहला कर्तव्य ...........एसडीएम रुदौली

अयोध्या16जुलाई26*शासन की प्राथमिकताओं का शत प्रतिशत पालन कराना व शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण धरातल पर निस्तारण कराना पहला कर्तव्य ………..एसडीएम रुदौली

अयोध्या16जुलाई26*शासन की प्राथमिकताओं का शत प्रतिशत पालन कराना व शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण धरातल पर निस्तारण कराना पहला कर्तव्य ………..एसडीएम रुदौली

भेलसर(अयोध्या)उपजिलाधिकारी रुदौली रहे संतोष कुमार के स्थानांतरण के बाद नवागत उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बुधवार को ही रुदौली तहसील पहुंच कर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
रुदौली तहसील का चार्ज संभालने के बाद नवागत एसडीएम श्री विनोद कुमार गुप्ता ने गुरुवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सरकार के मंशा अनुरूप कार्य करना व आम जनमानस की समस्याओं को प्रमुखता से सुनकर उसका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से धरातल पर निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता होगी।इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना।उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने अधीनस्थों के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया साथ ही बार एसोसिएशन रूदौली के पदाधिकारियों से भेंट कर बार एवम बेंच के बीच सामंजस्य बना कर कार्य करने की बात कही।उन्होंने बार एसोसिएशन रूदौली के पदाधिकारियों से वादों के निस्तारण में सहयोग की अपील की।