पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26* बेटियों की सुरक्षा में चट्टान बनी पूर्णिया पुलिस, सड़कों पर उतरी QRT और ‘पुलिस दीदी’ की टीम, मनचलों में हड़कंप
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णियां बिहार । जिले की महिलाओं, छात्राओं और बच्चियों को सुरक्षित, भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल देने के लिए पूर्णिया पुलिस ने कमर कस ली है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर डॉ. शौर्य सुमन* के विशेष निर्देश पर जिले भर में QRT और पुलिस दीदी टीम* द्वारा सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।
*संवेदनशील इलाकों में पैनी नजर*
पुलिस की ये विशेष टीमें जिले के व्यवसायिक केंद्रों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, कोचिंग संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों और आपराधिक दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रही हैं। हर चौक-चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी से आम लोगों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है, वहीं मनचलों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।
*महिला सुरक्षा है पहली प्राथमिकता – एसएसपी*
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट कहा है कि महिला सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस दीदी टीम छात्राओं से सीधे संवाद कर उन्हें जागरूक भी कर रही है कि किसी भी तरह की छेड़खानी या असुरक्षा महसूस होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। QRT टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे अलर्ट मोड पर है।
पूर्णिया पुलिस की इस पहल की शहर के लोगों ने जमकर सराहना की है और इसे नारी सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में सहयोग शिविरों का विधायक ने किया निरीक्षण, कहा – हर समस्या का होगा समय पर समाधान*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया पुलिस अलर्ट मोड में, प्रधान जिला जज कन्हैया जी चौधरी के आदेश पर सभी थानों में नोडल पदाधिकारी तैनात*