भदोही05फरवरी*मतदाता जागरूकता’’ अभियान के दृष्टिगत निकाली गई स्कूटी रैली*
*✓जिलाधिकारी, भदोही द्वारा किया गया स्कूटी रैली का नेतृत्व*
*✓पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
*✓आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 में महिलाओं की सशक्त भागीदारी व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के क्रम निकाली गयी मतदाता जागरुकता स्कूटी रैली*
श्रीमती आर्यका अखौरी, जिलाधिकारी भदोही के नेतृत्व मे आज दिनांक 05.02.2022 को “मतदाता जागरूकता” अभियान के दृष्टिगत स्कूटी रैली निकाली गयी।
डा0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
निर्वाचन स्पीक कार्यक्रम एवं खेल प्रोत्साहन स्कूटी रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती आर्यका अखौरी द्वारा होटल अर्शनाल भदोही के प्रांगण से रजपुरा चौराहे तक स्वयं स्कूटी चलाकर स्कूटी रैली का कुशल नेतृत्व किया गया,जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के क्रम मे जागरूक करना था। स्कूटी रैली में मुख्य रुप से महिला पुलिस कर्मी,महिला शिक्षक,महिला लेखपाल एवं अन्य महिला कर्मचारियों द्वारा अपनी-अपनी स्कूटी द्वारा हेलमेट के साथ स्कूटी रैली में सहभागिता की गयी।

More Stories
रीवा23अगस्त26*सिरमौर SDOP के कार्य की जनता ने की सराहना..**गौवंश को बाढ़ के पानी मे ढ़केलने का मामला…
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*