*👉सहारनपुर खबर,,,,
सहारनपुर14जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5 0 द्वितीय चरण शहर से लेकर देहात तक एक दृढ़ संकल्प के साथ*
*🤜मिशन शक्ति फेज 5,0 द्वितीय चरण का चलता फिरता सफल एक अभियान*
*🤜एसएसपी अभिनंदन सिंह एवम एसपी देहात मयंक पाठक के दिशा निर्देश पर जनपद भर में मिशन शक्ति के जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी*
*🤜थाना बेहट प्रभारी जितेन्द्र सिंह दीक्षित की एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा जय किसान शाकम्बरी इंटर कालेज फतेहपुर कला की बालिकाओं को मिशन शक्ति टीम द्वारा साइबर से सम्बंधित जागरूक किया गया*
*🤜कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम प्रभारी मनोरमा चौधरी ने अपनी पुलिस टीम के साथ बालिकाओं एवम छात्राओं को पंपलेट वितरित करते हुए सीधा संवाद कर सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया*
*सहारनपुर*/
इस समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह एवम पुलिस अधीक्षक देहात मयंक पाठक के दिशा निर्देश पर जनपद भर में मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं एवम छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर कई अहम जानकारियां देते हुए जागरूक करने का काम किया जा रहा है।इन्हीं कार्यक्रमो के चलते *थाना बेहट प्रभारी जितेन्द्र सिंह दीक्षित* के दिशा निर्देश पर उनकी मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीमो द्वारा भी कस्बा बेहट से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां चौपालें लगाकर महिलाओं एवम बालिकाओं को पंपलेट वितरित करते हुए साइबर से सम्बंधित अनेकों अहम जानकारी देते हुए जागरूक करते हुए बताया,कि सरकार द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बरो से सीधा सम्पर्क साधे,तो वहीं स्कूल/कालेजों में छात्र/छात्राओं को साइबर सुरक्षा से सम्बंधित कई अहम जानकारियां देकर साइबर ठगी करने वालों से कैसे सतर्क रहें इसके बारे में भी अवगत कराया गया।आपको बता दें ,कि *इंस्पेक्टर बेहट जितेन्द्र सिंह दीक्षित* के कुशल निर्देशन में उनकी मिशन शक्ति एंटीरोमियो टीम महिला उपनिरीक्षक मनोरमा चौधरी,महिला रिक्रूट कांस्टेबल साक्षी द्वारा जय किसान शाकंभरी इंटर कॉलेज ग्राम फतेपुर कला में बालिकाओं को सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत बालिकाओं व महिलाओं को डिजिटल एरेस्टिंग व झूठी अफवाह के बारे में समझाया गया व सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई गयी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ और बच्चो के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमो के बारे मे बताया एवम उनके अधिकारो,सुरक्षा और संरक्षण के बारे मे जागरुक किया गया,साईबर फ्राड एवं साईबर क्राईम के बारे मे भी जागरुक किया गया और बताया गया,कि यदी आपके पास साइबर से सम्बंधित कोई भी फ्राॅड हो भी जाता है,तो आप तत्काल सम्बंधित थाने अथवा साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 से सम्पर्क साधने।टीम द्वारा सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गयी तथा महिलाओ और बालिकाओ को हेल्पलाईन नंबर 1090 वूमेन पावर,1930 साइबर अपराध,108 एंबुलेंस सेवा व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के बारे मे भी बताया गया,मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा वहां उपस्थित महिलाओं एवम बालिकाओं से उनकी समस्याओ के बारे में भी पुछा गया एवम सभी को पैमलेट् सभी को वितरित किए गये।

More Stories
कानपुर नगर15जुलाई26*महिपत नगर में दस्तक अभियान का सघन निरीक्षण, संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर लोगों को किया जागरूक*
कानपुर नगर15जुलाई26*गंगा बैराज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
लखनऊ15जुलाई26*डीजीपी ने कांवड़ यात्रा,आगामी पर्वों और अन्य मसलों पर दिशा निर्देश जारी किए-