July 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बंदा 13जुलाई 26*ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जांच व एसएसपी अविनाश पांडेय की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*

बंदा 13जुलाई 26*ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जांच व एसएसपी अविनाश पांडेय की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*

बंदा 13जुलाई 26*ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जांच व एसएसपी अविनाश पांडेय की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा*-भीम आर्मी भारत एकता मिशन, बांदा के नेतृत्व में सोमवार को मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जांच तथा एसएसपी अविनाश पांडेय की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया कि 8 जुलाई 2026 को मेरठ में न्याय की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
संगठन ने आरोप लगाया कि ललिता गौतम हत्याकांड की जांच अपेक्षित गति से नहीं हो रही है तथा अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
भीम आर्मी ने मांग की कि मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए, सभी नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित कराया जाए।
इसके अलावा एसएसपी अविनाश पांडेय को जांच पूरी होने तक निलंबित कर निष्पक्ष जांच कराए जाने की भी मांग की गई।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए, घायलों को उचित उपचार और मुआवजा दिया जाए तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक मनोज रस्तम ने की। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है तथा पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान दीपक रजक, डॉ. अनिल पाल, दीपक सिद्धार्थ, जगपाल प्रजापति, प्रदीप भोकर, अरविंद कुमार, महेंद्र लोदिया, किशन समृद्ध सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Taza Khabar