July 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी13जुलाई26*दहेज लोभियों की प्रताड़ना से पीड़ित विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान*

कौशाम्बी13जुलाई26*दहेज लोभियों की प्रताड़ना से पीड़ित विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान*

कौशाम्बी13जुलाई26*दहेज लोभियों की प्रताड़ना से पीड़ित विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान*

*2 महीने पहले हुई शादी में अपनी हैसियत से अधिक बेटी के पिता ने दिया था दान दहेज*

*बारात में विदाई के बाद ही ससुराल में मारपीट प्रताड़ना दहेज डिमांड से परेशान हो गई थी बालिका*

*भरवारी कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के पुरानी बाजार अंजहाई की एक बालिका की शादी 2 महीने पहले प्रयागराज के फाफामऊ में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी बेटी की शादी में उनके पिता ने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था लेकिन फिर भी ससुराली जनों का मुंह सुरसा की तरह बढ़ता गया और शादी के बाद जब बेटी वापस अपने मायके आई तो दोबारा उसे बुलाने के लिए लंबी डिमांड की जाने लगी जिससे बेटी परेशान हो गई सोमवार को दोबारा विदाई होनी थी लेकिन विदाई के पूर्व बेटी ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है और ससुराल वालों के खिलाफ सुसाइड नोट छोड़ दिया है मौत की जानकारी मिलते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर कोखराज थानेदार पुलिस चौकी इंचार्ज भरवारी सहित भारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के मुताबिक भरवारी कस्बे के पुरानी बाजार अंजहाई निवासी शैफाली केसरवानी उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्री वीरेंद्र कुमार केसरवानी चाचा जी की पुत्री की शादी 7 मई 2026 को प्रयागराज जनपद के फाफामऊ निवासी गोपाल केसरी पुत्र कमल कुमार केसरी के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी बेटी की शादी में उनके पिता ने अपने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था लेकिन शादी में जाते ही दहेज कम लाने को लेकर ससुराल में शैफाली के साथ मारपीट लड़ाई झंझट और उसको प्रताड़ित किया जाने लगा जिससे शैफाली परेशान हो गई थी शादी के बाद जब बेटी वापस अपने मायके आई तो उसके बाद ससुराली जनों ने फिर तमाम तरह के दहेज में समान और रुपए की डिमांड शुरू कर दी सोमवार को उसकी दूसरी विदाई होनी थी लेकिन ससुराल की प्रताड़ना और दहेज की अतिरिक्त डिमांड से परेशान शैफाली ने अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है मौत की जानकारी पर पूरे कस्बे के लोग हतप्रभ रह गए और उनके घर पर सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही ससुराली जनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिया है मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है

 

Taza Khabar