अयोध्या13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[13/07, 19:12] +91 98892 32879: अयोध्या।
राम मंदिर दान गबन मामले में आठों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी गई है, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और एंटी करप्शन स्पेशल कोर्ट के जज रजत वर्मा के छुट्टी पर होने के कारण आज सनवाई प्रभारी एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज प्रतिभा नारायण की कोर्ट में हुई, जहां आरोपियों की न्यायिक रिमांड को 14 दिन और बढ़ा दिया गया, अब आरोपियों की पेशी 27 जुलाई को होगी, आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई।
[13/07, 19:13] +91 98892 32879: महापौर ने किया बहादुरगंज में 20 हॉर्स पावर के पंप का शुभारंभ
-64 लाख की परियोजना से 300 परिवारों को मिलेगी बेहतर पेयजल सुविधा
अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बहादुरगंज स्थित 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर 20 हॉर्स पावर क्षमता के नए पंप की स्थापना का शुभारंभ सोमवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर किया। उन्होंने नारियल फोड़कर एवं बटन दबाकर मशीन का संचालन शुरू कराया, जिसके साथ ही बोरिंग कार्य भी प्रारंभ हो गया।
महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था में भी तेजी से सुधार कराया जा रहा है। इन प्रयासों का परिणाम है कि नगर की लगभग दो-तिहाई आबादी तक बेहतर पेयजल सुविधा पहुंच चुकी है। उन्होंने नागरिकों को पानी के महत्व को समझाते हुए आवश्यकतानुसा उसका उपयोग करने और जल संरक्षण में सहयोग देने की अपील क
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 64 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। पंप स्थापित होने के बाद आसपास के करीब 300 परिवारों को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य दो माह के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर पार्षद सुमन यादव, भाजपा नेता सुनील यादव, पार्षद धर्मेंद्र मिश्र, महाप्रबंधक जलकर सौरव श्रीवास्तव, अभियंता शशिकला तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
[13/07, 19:13] +91 98892 32879: अयोध्या।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की अयोध्या यात्रा,राम मंदिर दान चोरी मामले के बीच शंकराचार्य पहुंच रहे है अयोध्या,जनपद के पांचो विधानसभा में यात्रा करते हुए पहुचेंगे जिला मुख्यालय,17 जुलाई को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रस्तावित है विधानसभा वार यात्रा, 17 जुलाई को रूदौली में आयोजक सपा नेता अनित शुक्ला शंकराचार्य का करेंगे स्वागत, प्रत्येक विधानसभा में सपा नेता करेंगे स्वागत, अयोध्या विधानसभा में रसूलाबाद के पास पवन पांडे करेंगे स्वागत।

More Stories
बांदा 13 जुलाई 26*नाले में डूबने से दो बालिकाओं की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम*
बांदा 13 जुलाई 26*में दर्दनाक सड़क हादसा,दो लोगो की मौके पर मौत,एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल*
बांदा 13 जुलाई 26*नमो कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र और नियुक्ति पत्र, शत-प्रतिशत रोजगार का संकल्प*