पूर्णिया बिहार 11 जुलाई26*सीएम सम्राट चौधरी ने DBT से भेजी पेंशन, पूर्णिया के 2.78 लाख लाभुकों के खाते में पहुंची जून की राशि*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णिया बिहार :* सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में बिहार सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। *10 जुलाई 2026* को माननीय मुख्यमंत्री *श्री सम्राट चौधरी* द्वारा लाइव कार्यक्रम के माध्यम से डीबीटी के जरिए राज्यभर के कुल *2,78,565 पेंशनधारियों* को जून माह 2026 की पेंशन राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
यह कार्यक्रम ऑनलाइन वेबकास्टिंग के माध्यम से सभी जिलों में एक साथ आयोजित किया गया। पूर्णिया में इसका सीधा प्रसारण *NIC पूर्णिया* में किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी *श्री अंशुल कुमार, भा.प्र.से.*, उप विकास आयुक्त *श्री अंजनी कुमार, भा.प्र.से.*, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग *श्री अमरेश कुमार*, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सदर *श्रीमती लक्ष्मी कुमारी*, महिला पर्यवेक्षिका एवं बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारिगण उपस्थित रहे।
*पूर्णिया जिले में 6 योजनाओं के तहत हुआ भुगतान*
सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित 6 योजनाओं के लाभुकों को डीबीटी लाइव कार्यक्रम के माध्यम से पूर्णिया जिले में भी पेंशन की राशि भेजी गई। योजना-वार विवरण इस प्रकार है:
*मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना*
कुल *1,37,915* पेंशनधारियों को 1100 रुपये प्रतिमाह की दर से कुल *15 करोड़ 97 लाख 69 हजार 800 रुपये* का भुगतान किया गया।
*इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना*
कुल *67,468* पेंशनधारियों को 1100 रुपये प्रतिमाह की दर से कुल *14 करोड़ 84 लाख 29 हजार 600 रुपये* _बकाया सहित_ अंतरित किए गए।
*लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना*
कुल *26,223* पेंशनधारियों को 1100 रुपये प्रतिमाह की दर से कुल *2 करोड़ 96 लाख 63 हजार 300 रुपये* का भुगतान हुआ।
*इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना*
कुल *19,737* पेंशनधारियों को 1100 रुपये प्रतिमाह की दर से कुल *4 करोड़ 34 लाख 21 हजार 400 रुपये* _बकाया सहित_ दिए गए।
*इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना*
कुल *1,141* पेंशनधारियों को 1100 रुपये प्रतिमाह की दर से कुल *25 लाख 10 हजार 200 रुपये* _बकाया सहित_ भेजे गए।
*बिहार निःशक्तता पेंशन योजना*
कुल *26,081* पेंशनधारियों को 1100 रुपये प्रतिमाह की दर से कुल *2 करोड़ 90 लाख 55 हजार 700 रुपये* का भुगतान किया गया।
*लाभुकों ने जताया आभार*
कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनधारियों में से *सिंहेश्वर प्रसाद सिंह, आनंदी ठाकुर, कविता घोष और गायत्री देवी* ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि समय पर पेंशन मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है और अब उन्हें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता।
जिला प्रशासन ने बताया कि DBT के माध्यम से भुगतान होने से पेंशन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त हो गई है। पेंशन की राशि सीधे लाभुकों के खाते में पहुंच रही है, जिससे वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों को समय पर सहायता मिल रही है।

More Stories
मथुरा 10 जुलाई26। जैत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राल में जमीन विवाद को लेकर मारपीट एवं फायरिंग*
बांदा11जुलाई26*भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, देर रात DM आवास पहुंचे ग्रामीण | प्रशासन ने JCB से शुरू कराई जल निकासी
बांदा10जूलाई 26*यातायात पुलिस द्वारा स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग,