पूर्णिया बिहार 11 जुलाई 26 *पूर्णिया में जून माह की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णिया बिहार । जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 10 जुलाई 2026* को पुलिस केंद्र, पूर्णिया स्थित मनोरंजन भवन में माह जून की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने की।
बैठक में जिले में घटित अपराधों, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था की स्थिति तथा कांडों में गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन और कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई।
एसपी ने मद्य निषेध एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों तथा अपराध नियंत्रण हेतु की जा रही पुलिस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया।
इस दौरान भूमि विवाद से उत्पन्न होने वाले अपराधों की रोकथाम, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती के साथ पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष निर्देश दिए गए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को जनता के साथ मित्रवत व्यवहार रखने, शिकायतों के त्वरित निवारण और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*