अयोध्या6जुलाई26*तहसील समाधान दिवस में डीएम के न पहुंचने से मायूस हुए फरियादी।*
*फरियादियों की उम्मीद पर फिरा पानी*
अयोध्या
अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील सभागार में जिलाधिकारी को समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनना था। सुबह 10 बजे से जिले के और तहसील के समस्त अधिकारी पहुंचना शुरू हुए। करीब 11:30 बजे क्षेत्रीय विधायक चंद्रभानु पासवान भी समाधान दिवस में पहुंचे अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे, लेकिन तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी नहीं पहुंचे। इसके चलते फरियादियों ने अपनी शिकायत तो दर्ज कराई लेकिन मायूस होकर उन्हें वैरंग लौटना पड़ा। लोगों को उम्मीद थी कि आज जिला अधिकारी समाधान दिवस में आएंगे तो हम लोगों की शिकायतों का निस्तारण हो जाएगा। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि हम लोग इंतजार करते रहे लेकिन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी नहीं आए। जिलाधिकारी के आने को लेकर के तहसील को पूरी तरह से सजाया गया था। पर्ची काउंटर अलग लगाया गया था, मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर लगाया गया था, इसके साथ ही खाद एवं रसद विभाग का अलग काउंटर बनाया गया था। ताकि एक ही स्थान पर शिकायत की संख्या न बढ़ने पाए। पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज रेवना ग्राम निवासी रजनीश पांडे ने आरोप लगाया है कि 1 वर्ष पहले आंगनबाड़ी केंद्र प्रस्तावित हुआ लेकिन उस स्थान पर ग्राम प्रधान द्वारा निर्माण नहीं कराया जा रहा है दूसरी भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है ग्रामीणों ने विरोध किया जिसके बाद निर्माण कार्य बंद है मुख्यमंत्री जिलाधिकारी और एसडीएम तक शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। आधिकारिक कार्यवाही का आश्वासन ही देते हैं। सराय हेमराज गांव निवासी रामसाग ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई है कि हमारी खतौनी की भूमि पर सरूरपुर गांव निवासी मुख्तार अहमद सिराज अहमद, अंसार अली जबरन कब्जा कर रहे हैं 1 वर्ष से हम अपनी जमीन के सामने से उन्हें दुकान हटाने के लिए कह रहे हैं लेकिन उनके द्वारा नहीं हटाया जा रहा है, मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। वह कहते हैं कि गंभीर आपराधिक मुकदमों में फंसा देंगे। एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इसी तरीके से दर्जनों शिकायतकर्ताओं ने कहा कि कई बार से शिकायत दर्ज कराई जा रही है लेकिन उसका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। मिल्कीपुर एसडीएम न्यायालय से बोडेपुर गांव निवासिनी सुनीता प्रियदर्शी 67 ए आवासीय पट्टा की फाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है । वर्ष 2021 की फाइल है। अभी तक फाइल की न कोई जानकारी मिली है और न ही कोई कार्यवाही की गई है।

More Stories
लखनऊ6जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या6जुलाई26*राम मंदिर से सोने की रामचरित मानस गायब होने के आरोपों को जन्मभूमि ट्रस्ट ने खारिज करते हुए दावा किया कि वह सुरक्षित है..!!*
अयोध्या6जुलाई26*राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड एवं मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ सद्बुद्धि पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस पार्टी,