प्रयागराज5जुलाई26*सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन पखवाडे पर चला वृक्षारोपण अभियान
सपाइयों ने कोहडार सेक्टर में किया वृक्षा रोपण
कोरांव प्रयागराज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे पखवाड़े कार्यक्रम के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोहड़ार सेक्टर के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान को नई गति देते हुए देखे गए। जिला उपाध्यक्ष है वृक्षारोपण अभियान में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लल्लन पटेल ने वृक्षारोपण करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस पखवाड़े के अवसर पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में चल रहे वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम को हर कार्यकर्ता मिलकर बूथ स्तर तक कार्य क्रम निश्चित कर वृक्षारोपण अभियान को सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता नई गति प्रदान करें। जिससे आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध ऑक्सीजन एवं हवा मिल सके जो मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है। वहीं जिला उपाध्यक्ष विधानसभा कोराव प्रभारी राजेश पाण्डेय ने भी वृक्षारोपण अभियान को नई गति देते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के द्वारा सड़क के किनारे लगे हुए पेड़ों को वर्तमान सरकार ने चौड़ीकरण के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई करके मानव जीवन को संकट में डाल दिया है जिससे एक और जहां समय से मानसून ना आने के कारण बरसात न होने पर किसानों के धान की नर्सरी अब खेतों में सुखने लगी है । अब हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता वृक्षारोपण अभियान को नई गति देते हुए प्रकृति के पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में अपना शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर हम सहयोग देंगे। वृक्षारोपण अभियान में प्रमुख रूप से पूर्व जिला सचिव नगर पंचायत कोरांव के प्रत्याशी राजू चौबे रामदेव निडर अनिता कोल शिवदानी पाल, राधे श्याम यादव,दिनेश पटेल विनय सोनकर, विद्याकांत कोल मंगल कोल मनिष जायसवाल सेक्टर प्रभारी विरेन्द्र यादव , सहित अन्य कई अन्य क्षेत्रीय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर5जुलाई26*चोरी की 06 मोटरसाइकिलों के साथ 03 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार*…
मेरठ/हरिद्वार5जुलाई26*’शाका’ का डायलॉग मार पुलिस को ललकारने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार
लखनऊ5जुलाई26*यूपी पीसीएस एसोसिएशन में बड़ा बदलाव