बांदा4जुलाई26 *जनवरीअखिलेश यादव के जन्मदिन पर चंदवारा में हुआ वृक्षारोपणसपा नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
पैलानी।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को वृक्षारोपण सप्ताह के तहत पैलानी क्षेत्र के चंदवारा स्थित मां किशोरी जी मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा नेताओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।वृक्षारोपण अभियान में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने पौधे रोपे और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने का भी आह्वान किया।इस अवसर पर मां किशोरी जी मंदिर के पुजारी,सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले,ग्राम प्रधान अरविंद सिंह,रामकृपाल शिवहरे,उमेश सोनकर,करन निषाद,छोटकवा निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए क्षेत्र को अधिक हराभरा बनाने का संदेश दिया।अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आयोजित इस अभियान को ग्रामीणों ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी सकारात्मक पहल बताया।

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार