पूर्णिया बिहार 5 जुलाई 26* विदाई में नम हुई आंखें, श्रीकुमार मंगलम के काम की हुई सराहना
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिवीजनबिहार
*पूर्णियां बिहार :* नगर निगम के संवाद कक्ष में रविवार को एक भावुक माहौल देखने को मिला। महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में नगर आयुक्त श्रीकुमार मंगलम को विदाई दी गई। उनके तबादले पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मियों ने एक स्वर में उनके कार्यकाल की तारीफ की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महापौर विभा कुमारी ने कहा कि आज का दिन दिल को छू लेने वाला है। लंबे समय तक साथ काम करने से सिर्फ फाइलों का रिश्ता नहीं रहता, आपसी अपनापन भी बन जाता है। तबादला सरकारी सेवा का हिस्सा है, पर बिछड़ने का गम स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि इंसान की पहचान उसके काम और व्यवहार से होती है और किसी के जाने के बाद ही उसकी असली कीमत समझ आती है।
महापौर ने कहा कि श्रीकुमार मंगलम ने पूर्णिया में सिर्फ अधिकारी बनकर काम नहीं किया। वे आम लोगों से जुड़े, उनकी समस्याओं को समझा और सामाजिक सरोकारों के साथ आगे बढ़े। अपनी सादगी, शालीनता और काम करने के तरीके से उन्होंने सभी का भरोसा जीता। उनके कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए। वे खुद योजनाओं को लेकर गंभीर रहते थे और उन्हें जमीन पर उतारने के लिए लगातार प्रयास करते थे। हां, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज जैसी महत्वाकांक्षी योजना पूरी नहीं हो पाई, इसका मलाल उन्हें भी रहेगा। लेकिन शहर के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
अंत में महापौर ने उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे जहां भी जाएं, उसी ईमानदारी और समर्पण से जनता की सेवा करें। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
इस मौके पर उप नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह, सिटी मैनेजर पवन कुमार पवन, प्रधान सहायक उमेश यादव, सदर के पूर्व प्रत्याशी जितेन्द्र यादव, पार्षद दीपा भारती, ममता सिंह, चांदनी देवी, राखी देवी, मो. सिताब, अभिजीत कुमार निप्पू, राकेश राय, अर्जुन सिंह, नवल जायसवाल, स्वपन घोष, अमित कुमार सोनी, बबलू सहाय, लखेन्दर साह, अंजनी साह, आतिश सनातनी सहित कई वार्ड पार्षद प्रतिनिधि और नगर निगम के सभी अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त