लखनऊ4जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
➡लखनऊ, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का लखनऊ दौरा, आज लखनऊ में बैठक करेंगे नितिन नवीन, लोकसभा, राज्यसभा के सांसद बैठक में रहेंगे, वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में बुलाए गए हैं
➡लखनऊ, हजरतगंज इलाके में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, वजीरहसन रोड पर रात में बिजली की भारी किल्लत, बिजली की समस्या से क्षेत्र वासी परेशान
➡आगरा, पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाने मामला, पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने किया खुलासा, पति सुरेंद्र शराब पीकर करता था मारपीट- पत्नी, बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं देता था- पत्नी, नशे में पत्नी, बेटियों से भी करता था दुर्व्यवहार, पत्नी ने पति की हत्या करने की बात कबूली, नींद की गोलियां देकर हत्या करने की बात कबूली, पड़ोसियों से मिट्टी डलवाकर छुपाया था सच, 500 रुपए में मजदूरों से प्लास्टर करवाकर शव छिपाया, सिकंदरा थाना क्षेत्र का मामला
➡अयोध्या, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज, एसआईटी ने दूसरे दिन 8 घंटे की पड़ताल की, ट्रस्ट की भूमि खरीद के बैंक लेन-देन का सत्यापन, बैंक कर्मियों से पूछताछ, रिकॉर्ड खंगाले गए, आंतरिक ऑडिट से जुड़े दस्तावेजों की जांच, महत्वपूर्ण कागजात एसआईटी ने कब्जे में लिए, चंपत राय, अनिल की संपत्तियों का विवरण देखा गया, गोपाल राव की संपत्तियों का विवरण देखा गया, जांच के बाद शाम 7 बजे एसआईटी लखनऊ रवाना, पुलिस ने अविनाश शुक्ल को कस्टडी रिमांड पर लिया, आरोपी के कमरे और बताए गए ठिकानों की तलाशी
➡ग्रेटर नोएडा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू, श्रीनगर के लिए आज से विमान सेवा शुरू, इंडिगो ने फ्लाइट की शुरुआत की, श्रीनगर रूट पर कनेक्टिंग फ्लाइट की शुरुआत की, 15 जून से नोएडा एयरपोर्ट पर यात्री सेवाएं शुरू हुई थीं, 1 जुलाई से कई शहर नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ चुके, कल अजमेर के लिए इंडिगो ने शुरू की थी उड़ान, आज से श्रीनगर भी एयर नेटवर्क में शामिल
➡रायबरेली, चौकी इंचार्ज की पिटाई का वीडियो वायरल, बाइक सवार युवकों को जड़े थप्पड़, चेकिंग के दौरान युवकों को जड़े थप्पड़, पुलिसकर्मियों की मारपीट कैमरे में कैद, वीडियो में युवकों को पीटते दिख रहे पुलिसकर्मी, चौकी इंचार्ज अमरेश पर फिर उठे सवाल, डलमऊ कोतवाली के मुराई का बाग चौराहे का मामला
➡चंदौली, चंदौली में एक रात में तीन घरों में चोरी, लाखों की चोरी से इलाके में दहशत, चोर 15 लाख के गहने-नकदी लेकर फरार, दूसरे घर से सोने के गहने-चांदी के बर्तन पार, तीसरे मकान से भी लाखों का सामान किया पार, सर्विलांस टीम भी जांच में लगाई गई, बलुआ थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज चोरी
➡हापुड़, हापुड़ में युवक पर जानलेवा हमला, अज्ञात लोगों ने किया चाकू से हमला, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हरदोई, घर के बाहर रखे पंखे में आया करंट, करंट लगने से महिला की मौत, पत्नी को बचाने पहुंचे पति की भी गई जान, बचाने दौड़ी बेटी भी करंट की चपेट में आई, पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर की घटना
➡बहराइच, बहराइच में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, बिना दस्तावेज़ चल रहे 3 प्राइवेट अस्पताल सीज, कैसरगंज और शहर में ताबड़तोड़ कार्रवाई, यश मेडिकल फार्मा अस्पताल पर सील, आर.एस. हॉस्पिटल भी किया गया सीज, छोटी बाजार का आशीर्वाद हॉस्पिटल सीज, अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त
➡गोंडा, सुधा गौतम के हत्यारे से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस की गोली से संजय गौतम घायल, छेड़छाड़ के विरोध में सुधा की हत्या की थी, संजय ने गला घोट कर सुधा को मार डाला था, कोतवाली नगर क्षेत्र के माधवपुर चकत्ता की घटना
➡हापुड़, हापुड़ में एसपी की बड़ी कार्रवाई, वर्दी में शराब पीने वालों पर एसपी का हंटर, तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, दारोगा गौरव लाइन, अजय लाइन हाजिर, सिपाही गोपाल लाइन हाजिर, होटल में वर्दी पहनकर शराब पीने का आरोप, वायरल तस्वीर का एसपी ने लिया संज्ञान
➡हापुड़, भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर हटाई गई, डीपीओ ने काउंसलर को पद से हटाया, बालिका से सिर की मालिश कराने का आरोप, निजी काम कराने का भी लगा आरोप, पैर दबवाने के आरोप भी जांच में शामिल, पहले क्लीन चिट की थी तैयारी, खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया, जांच में काउंसलर दोषी पाई गई, सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू, गढ़ रोड वन स्टॉप सेंटर का मामला
➡हरदोई, घर के बाहर रखे पंखे में आया करंट, करंट लगने से महिला की मौत, पत्नी को बचाने पहुंचे पति की भी गई जान, बचाने दौड़ी बेटी भी करंट की चपेट में आई, पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर की घटना
➡दिल्ली, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का यूपी दौरा, आज से 2 दिवसीय संगठनात्मक प्रवास, नई प्रदेश टीम के गठन के बाद पहला यूपी दौरा, नितिन नवीन का लखनऊ एयरपोर्ट पर होगा स्वागत, एयरपोर्ट से बीजेपी मुख्यालय तक भव्य रोड शो, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रहेगा फोकस, सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगे मुलाकात, दोनों डिप्टी सीएम के साथ होगी अहम बैठक, सांसदों, विधायकों और एमएलसी के साथ संवाद, बीजेपी कोर कमेटी के साथ होगी अहम बैठक, पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह से करेंगे मुलाकात, CM योगी आदित्यनाथ के साथ करेंगे रात्रि भोजन, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों संग ‘चाय पर संवाद’ भी करेंगे, NDA नेताओं के साथ संयुक्त बैठक करेंगे नितिन, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ करेंगे अहम बैठक, क्षेत्रीय, जिला अध्यक्षों संग संगठनात्मक मंथन, नितिन नवीन हनुमान सेतु मंदिर में करेंगे पूजा
➡दिल्ली, विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला, नौकरी के नाम पर 19 लाख की ठगी हुई थी, EOW ने ठगी के मामले में एक आरोपी अरेस्ट, 27 लोगों से धोखाधड़ी का आरोप, विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठे
[04/07, 07:44] +91 94566 47591: *UP में नही होंगे विधानसभा उपचुनाव !!*
उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारों में अब इस बात की चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि आख़िर चुनाव आयोग दूसरे राज्यों में उपचुनाव वख्त पर कराने का एलान कर रहा है लेकिन UP को लेकर खमोश है जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार यदि कोई विधानसभा सीट रिक्त होती है तो 6 महीने के भीतर उसे पर उपचुनाव होना चाहिए…मगर दूसरे राज्यो में 3 महीने से खाली हुई सीटों पर उपचुनाव के कार्यक्रम आ गए हैं लेकिन यूपी में 7 महीने से खाली सीट पर उपचुनाव को लेकर चर्चा भी नहीं हो रही है !!
📍मऊ की घोसी सीट 20 नवंबर 2025 से सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद से रिक्त है
📍 बरेली की फरीदपुर सीट भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के निधन के बाद से ख़ाली है
📍 सोनभद्र की दुद्धी सीट भी सपा विधायक विजय सिंह गोंड के 8 जनवरी 2026 के निधन के बाद से खाली हो गई है
UP विधानसभा का कार्यकाल अभी 22 मई 2027 तक है…क्या प्रदेश में जनगणना को लेकर विधानसभा चुनाव वख्त से पहले भी हो सकते है ?
[04/07, 09:05] +91 72753 32055: मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का लखनऊ कार्यक्रम निम्नवत है-
दिनांक 04.07.2026
*समय – 10.35 बजे*
स्थान – अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के लखनऊ आगमन पर स्वागत करेंगें।
*समय – 11.25 बजे*
जनभवन, लखनऊ में “उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026” के अवसर पर बागवानों एवं प्रतिभागियों के लिए आम केता-विक्रेता सम्मेलन तकनीकी कार्यकम में सम्मिलित होंगें।
*समय – 14.00 बजे*
प्रदेश कार्यालय, भारतीय जनता पार्टी, उ०प्र० पार्टी द्वारा आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगें।
*समय – 16.30 बजे*
होटल ताज, लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगें।
समस्त सम्मानित पत्रकार बंधुओ से अनुरोध है कि उपर्युक्त कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर खबर प्रकाशित करने का कष्ट करें।
[04/07, 09:47] +91 72753 32055: लखनऊ
दूसरे राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, UP को लेकर चुनाव आयोग खामोश।
UP में 7 महीने से खाली सीट पर अब तक उपचुनाव का ऐलान नहीं।
घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीटें खाली, उपचुनाव का इंतजार।
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम में 6 महीने का प्रावधान, UP में अब तक उपचुनाव नहीं।
दूसरे राज्यों में उपचुनाव की तारीखें जारी, UP में कोई घोषणा नहीं।
20 नवंबर 2025 से घोसी सीट खाली, उपचुनाव पर सन्नाटा।
फरीदपुर और दुद्धी सीट भी खाली, चुनाव आयोग की ओर से कोई कार्यक्रम नहीं।
UP विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 तक, उपचुनाव पर चर्चा तेज।
प्रदेश में जनगणना के बीच समय से पहले चुनाव की अटकलें तेज।
क्या जनगणना के चलते UP में विधानसभा चुनाव समय से पहले हो सकते हैं?
[04/07, 09:58] +91 87265 52793: लखीमपुर खीरी की प्रमुख संक्षिप्त खबरें
● लखीमपुर खीरी – कटरुआ (टर्मिटोमायसीज/Termitomyces) की अवैध बिक्री मामले में कार्रवाई के दौरान एक प्रधान के पुलिस की पकड़ में आने की चर्चा, सूत्रों के मुताबिक पुलिस मामला मैनेज करने में जुटी, मौके पर पुलिस और वन विभाग की मौजूदगी, पूरे घटनाक्रम पर नजर
● गोला – गुड़गांव में सड़क दुर्घटना में करनपुर निवासी 22 वर्षीय योगेंद्र मिश्रा उर्फ बाबू की इलाज के दौरान मौत, युवक निजी कंपनी में कार्यरत था
● औरंगाबाद – जहानीखेड़ा-बरवर मार्ग पर मिनी वैन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में घायल हुए गदनापुर निवासी श्रीराम की इलाज के दौरान मौत, हादसे में कुतबापुर निवासी सुरेंद्र घायल
● पलिया – राजस्थान पुलिस ने करोड़ों रुपये की सुपाड़ी बरामद करने का दावा किया, मुख्य आरोपी को छोड़ने और एक आरोपी को जेल भेजने की चर्चा, मामले को लेकर सवाल उठे
● सिंगाही – नौरंगाबाद कोला फार्म में जंगली हाथियों ने किसान गगनदीप सिंह के करीब एक बीघा केले की फसल रौंदकर नष्ट की
● भीरा – कौआ खेड़ा गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला गंभीर घायल, सीएचसी बिजुआ से जिला अस्पताल रेफर
● बेहजम – कस्ता विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे शंकराचार्य को कुछ युवाओं ने काले झंडे दिखाए
[04/07, 11:08] +91 87265 52793: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के मानसून की पहली बारिश में दो स्थानों पर धंसने के मामले में एनएचएआई ने कड़ी कार्रवाई की है। साइट इंजीनियर आलोक कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर डिबार कर दिया गया है। परियोजना निदेशक, निर्माण कार्य की निगरानी करने वाली अथॉरिटी इंजीनियर कंसल्टेंसी एजेंसी और निर्माण कर रही ठेकेदार कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अथॉरिटी इंजीनियर की टीम लीडर और ठेकेदार कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
[04/07, 11:08] +91 87265 52793: लखीमपुर खीरी-
कटरुवा के अवैध कारोबार को लेकर आचार्य संजय मिश्रा आज 11:30 बजे DFO लखीमपुर खीरी से मुलाकात करेंगे
दावा – कटरुवा का कारोबार रोज़ाना 50 लाख रुपये तक
शहर से सटे इलाके का एक मुस्लिम प्रधान बड़े पैमाने पर करवाता है इसकी अवैध बिक्री
तेलंगाना से ट्रक लोड हो कर आते हैं कटुरवा भर भर के
इसके बाद लखीमपुर सीतापुर बहराइच शाहजहांपुर हरदोई जैसे तमाम जिलों में सप्लाई किया जाता है
————————————————————————————

More Stories
लखनऊ4जुलाई26*इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ का तलाक-ए-हसन पर बड़ा फैसला।
देहरादून4जुलाई26*चोरी के गहने पहनकर बनाई रील, मालकिन ने पहचान कर नौकरानी को पहुंचाया सलाखों के पीछे
नोयडा4जुलाई26*पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन को मनोनीत किये जाने पर गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं बधाई दी