पूर्णिया बिहार3 जुलाई 2026*पूर्णिया SSP का जनता दरबार, गुरुवार को FIR तो शुक्रवार को जमीन विवाद की सुनवाई*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णिया बिहार:* वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया ने जिले के लोगों के लिए जनसुनवाई का शेड्यूल जारी किया है। एसएसपी कार्यालय में अब हर हफ्ते तय दिन आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
*कब-किस समस्या की सुनवाई:*- *गुरुवार* प्राथमिकी यानी FIR से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई – *शुक्रवार*: भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई – *अन्य कार्य दिवस*: पुलिस से जुड़ी किसी भी अन्य समस्या के लिए जनता दरबार
एसएसपी महोदय ने पूर्णिया जिलावासियों से अनुरोध किया है कि पुलिस से संबंधित कोई भी शिकायत या समस्या हो तो आवेदन के साथ सीधे एसएसपी कार्यालय कक्ष में आकर जनसुनवाई में अपनी बात रख सकते हैं।
पुलिस का मकसद है कि लोगों को थाने-कोर्ट के चक्कर न काटने पड़ें और एसएसपी लेवल पर ही उनकी समस्या का समाधान हो जाए।
*पूर्णिया पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।*

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त