अलीगढ़28जून26*अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट व साहित्यकार शिवानी जैन ‘रानी दुर्गावती नारी शक्ति सम्मान’ से विभूषित,
प्रबुद्ध जनों ने दीं बधाइयाँ
अलीगढ़*इंटरनेशनल एकेडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस (IAHE) द्वारा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट, प्रखर समाजसेवी, प्रख्यात पशु प्रेमी एवं उत्कृष्ट साहित्यकार व लेखक शिवानी जैन को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं और राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘रानी दुर्गावती नारी शक्ति सम्मान’ (Woman Power Award) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके असाधारण नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत प्रमाण है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर देश-विदेश सहित स्थानीय प्रबुद्ध जनों और शिक्षाविदों में हर्ष की लहर दौड़ गई है तथा उनके सम्मान में विशिष्ट बधाई संदेशों का तांता लग गया है।
इस अवसर पर इंटरनेशनल एकेडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस के संस्थापक एवं अध्यक्ष अंम्बेसेडर डॉ. टीकम सोनी ने अपनी गहरी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि एडवोकेट शिवानी जैन वास्तव में नारी शक्ति और सशक्तिकरण का एक सशक्त प्रतीक हैं; समाज सुधार, कानून और जनसेवा के क्षेत्र में उनका निष्काम कार्य संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणापुंज है और यह सम्मान उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसी क्रम में, डॉ. शिखा (असिस्टेंट प्रोफेसर) ने बधाई देते हुए कहा कि शिवानी जी का बहुआयामी व्यक्तित्व, जो कानून की बारीकियों से लेकर साहित्य के कोमल पक्षों तक फैला है, आज की आधुनिक नारी की अद्वितीय क्षमता को दर्शाता है, तथा शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्रों में उनका यह सम्मान हर कार्यक्षेत्र की महिला को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देगा। सेवानिवृत्त प्रवक्ता श्रीमती मालती जैन ने अपनी आत्मीय शुभकामनाओं में कहा कि शिवानी जैन के भीतर कूट-कूट कर भरी संवेदनशीलता, उनका प्रखर समाजसेवा का जज्बा और मूक पशुओं के प्रति उनका अगाध प्रेम व करुणा यह सिद्ध करती है कि वे इस सर्वोच्च सम्मान की वास्तविक हकदार हैं, वे इसी तरह समाज को वात्सल्य और न्याय से सींचती रहें। वहीं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. सिमलेश शर्मा ने उनके लेखक व साहित्यकार स्वरूप की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए अपने संदेश में कहा कि एक अधिवक्ता के रूप में समाज को न्याय दिलाने के साथ-साथ शिवानी जी ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के यथार्थ और मानवीय संवेदनाओं को बेहद खूबसूरती से उकेरा है, उनका यह सम्मान संपूर्ण साहित्य जगत, अधिवक्ता समाज और समूचे राष्ट्र के लिए एक गौरवमयी क्षण है। सभी शुभचिंतकों ने एक स्वर में शिवानी जैन के निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने तथा उनके यशस्वी जीवन की मंगलकामना की है।

More Stories
28जून26*🔴सेशेल्स में PM मोदी ने UPI समेत कई अहम MOU पर किए हस्ताक्षर..!!*
बांदा 28 जून 26*यमुना में नहाने उतरे सिपाही की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव*
जयपुर28जून26*29 जून 2026 की विशेष ग्राम* *सभा के बहिष्कार का ऐलान*