कासगंज28जून26*दूसरे समुदाय पर आरोप चन्दन गुप्ता की मूर्ति जलाने का,असली आरोपी अरविंद शर्मा
🆙उत्तर प्रदेश के कासगंज में 8 साल पहले मारे गए चंदन गुप्ता की प्रतिमा को जलाने के मामले में बड़ा सांप्रदायिक बवाल टल गया है। घटना के बाद जब कुछ संगठन इसे दूसरे समुदाय की साजिश बताकर माहौल गरमा रहे थे, तभी अरविंद शर्मा नामक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आग लगाने की पूरी जिम्मेदारी ले ली⁉️
वीडियो में कारण बताते हुए अरविंद ने कहा, “मैंने चंदन गुप्ता को मुक्त कर दिया है। मैं आग लगाने के बाद खुद थाने जाकर समर्पण करूंगा।” इसके बाद वह स्वयं थाने की ओर चला गया, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस त्वरित खुलासे और आत्मसमर्पण से शहर में एक बड़ा दंगा टल गया और कई बेकसूर झूठे मुकदमों में फंसने से बच गए 📍

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*