नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित बेअदबी वीडियो को लेकर तंज कसा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि अच्छा हुआ कि वह AAP से अलग हो गए_।*
नई दिल्ली:* आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित बेअदबी वीडियो को लेकर तंज कसा है। मीडिया से बात करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि जिन लोगों को ज़रा भी शक, संदेह या शक था कि यह बेअदबी का वीडियो असली है, AI से बनाया गया है, या नकली है, अब उनके सारे शक दूर हो गए हैं। भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को असली बेअदबी का वीडियो छिपाने के लिए एक फॉरेंसिक रिपोर्ट बनानी पड़ी।
पूरा सिख समुदाय, गुरु नानक नामलेवा समुदाय, आज दुखी और गुस्से में है, इसकी भी जांच होनी चाहिए कि यह बनाई गई फॉरेंसिक रिपोर्ट कैसे हासिल की गई। कौन से अधिकारी शामिल थे? इस रिपोर्ट को रिश्वत देने के लिए किस सरकारी या प्राइवेट पैसे का इस्तेमाल किया गया? क्या यह भी मनी लॉन्ड्रिंग है? सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल। ये सभी चीजें अब जांच के दायरे में हैं, और इस मामले में जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। पंजाब के CM भगवंत मान को इस्तीफा दे देना चाहिए। नए बेअदबी कानून के तहत, पहली FIR और पहला मुकदमा खुद भगवंत मान के खिलाफ होना चाहिए।”
*पंजाब पुलिस के 2 अफसरों पर आरोप:*
भगवंत मान को श्री अकाल तख्त से गुरु दोखी करार दिए जाने को लेकर मचे हंगामे के बीच उस वक्त नया विवाद खड़ा हो गया जब गुरुग्राम पुलिस ने दो लैब मालिकों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि पंजाब पुलिस के 2 अफसरों ने रिश्वत देकर उनसे फर्जी रिपोर्ट तैयार कराई जिसमें कहा गया कि कथित बेअदबी वीडियो फर्जी था।अब राघव चड्ढा ने इसको लेकर भगवंत मान की घेराबंदी करते हुए कहा, “गुरु दोखी भगवंत मान के असली बेअदबी वीडियो है उसके सच को छिपाने के लिए फर्जी रिपोर्ट बनवाने का पाप भगवंत मान और पंजाब सरकार ने किया उसका भांडा फूट चुका है।वो कुछ लोग जिनके मन में थोड़ी सी शंका थी कि यह वीडियो असली है या फेक उनके मन से भी तमाम शक दूर हो गए। भगवंत मान को असली वीडियो छिपाने के लिए फर्जी रिपोर्ट बनवानी पड़ी। यदि वीडियो असली नहीं होता तो उन्हों फर्जी वीडियो बनवाने की जरूरत नहीं है।”
*सिख संगत आहत-राघव चड्ढा:*
राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने श्री अकाल तख्त साहब को चैलेंज किया। नाना प्रकार की बातें कहीं। सोशल मीडिया ट्रोल्स लगाए। उन्होंने कहा, ‘पूरी सिख संगत आहत है, गुस्से में है और पूछती है आम आदमी पार्टी के तमाम सिख विधायकों से कि क्या आप सिख पंथ के साथ हो, श्री अकाल तख्त साहब को मानते हो, या गुरु दोखी-पंथ विरोधी भगवंत मान के साथ हो? जांच इस बात की भी होनी चाहिए कि फर्जी रिपोर्ट बनवाने मे कौन कौन से लोग शामिल हैं, पैसा किसने दिया। क्या सरकारी फंड का गलत इस्तेमाल हुआ, मनी लॉन्ड्रिंग हुई? मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि सिख संगत दो चीजें मांग रही है, पहली कि पंथ विरोध करार दिए जा चुके भगवंत मान पंजाब सीएम के पद से तुरंत इस्तीफा दें और दूसरी बात कि जो नया बेअदबी कानून आया है उसमें पहली FIR भगवंत मान के खिलाफ हो।’
*मेरे ऊपर परमात्मा का बड़ा विशेष आशीर्वाद-राघव चड्ढा:*
AAP के 6 और राज्यसभा सांसदों के साथ बगावत करके BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा ने कहा कि अच्छा हुआ वह सही समय पर अलग हो गए। चड्ढा ने कहा, ‘मेरे ऊपर परमात्मा का बड़ा विशेष आशीर्वाद है कि समय रहते, सही समय पर मैं इस पंथ विरोधी आम आदमी पार्टी से दूर कर दिया।’ उन्होंने इशारों में सिख विधायकों से अलग होने की अपील करते हुए कहा, ‘आज मैं उस हर नानक नाम लेबा शख्स से कहता हूं कि आप में से यदि कोई आम आदमी पार्टी या भगवंत मान के साथ हैं तो आपको यह फैसला लेना पड़ेगा कि आज AAP पंथ विरोध घोषित मान के साथ हैं या खालसा पंथ के साथ?’

More Stories
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर25जून26*श्रावणी मेला–2026 की तैयारियों का जायजा लेने हेतु डीआरएम/मालदा ने स्टेशनों का किया निरीक्षण*
गोड्डा झारखंड25जून26*सादे वेश में पहुँचे पुलिसकर्मियों पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप