पूर्णिया25जून26*बायसी में शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई, 839 लीटर विदेशी शराब बरामद
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णियां बिहार । वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बायसी थाना पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरेरामपुर चौक पर छापेमारी कर बोलेरो पिकअप से 839.3 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
कल 25 जून 2026 की रात गश्त के दौरान पु०अ०नि० लाला रजक को गुप्त सूचना मिली कि उजले रंग की बोलेरो पिकअप संख्या BR11GE-6967 से दालकोला के रास्ते बायसी होते हुए मधेपुरा शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर एसएसपी के आदेश से थानाध्यक्ष बायसी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया।
टीम ने हरेरामपुर चौक पर दालकोला की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान एक उजली बोलेरो पिकअप का चालक पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सशस्त्र बल ने पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।
वाहन की तलाशी लेने पर आम के कैरेट के नीचे छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की 839.3 लीटर विदेशी शराब मिली। बायसी थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*