लखीमपुर खीरी २१जून २६*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की संक्षिप्त-
● लखीमपुर खीरी – पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के कोषाध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह जुनेजा ‘विक्की’ के पुत्र सरदार रतनदीप सिंह जुनेजा ‘अनमोल’ का निधन हो गया
● बिजुआ – भीरा थाना क्षेत्र के मलूकापुर गांव में एक ही रात दो घरों में लाखों रुपये की चोरी हुई। पुलिस जांच में जुटी है, घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है
● लखीमपुर खीरी – बेलरायां वन रेंज के मुर्तिहा गांव में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
● लखीमपुर खीरी – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजापुर मंडी में आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस, डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार सहित कई अधिकारियों ने योग किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया
● लखीमपुर खीरी – अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने पलिया के अतरिया और महेवागंज क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और एक स्क्रैपर मशीन पकड़ी। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया
● उचौलिया – हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*