पूर्णिया बिहार19जून26* मुहर्रम से पहले डगरूआ थाना में शांति समिति की बैठक,
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार: आगामी मुहर्रम पर्व को अमन-चैन और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर डगरूआ थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक हुई। बैठक की कमान प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी दिव्या कुमारी ने संभाली।
बैठक में दिव्या कुमारी ने साफ कहा कि मुहर्रम मोहब्बत, भाईचारे और सामाजिक एकता का पर्व है। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक गीत बजाने, अफवाह फैलाने या किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उस पर सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। भड़काऊ पोस्ट दिखते ही तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचना दें।
अंचल पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार सिंह एवं राजेश कुमार ने कहा कि मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कानून तोड़ने वाले और असामाजिक तत्व किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। साथ ही शराब के अवैध धंधे पर कड़ी कार्रवाई और मुहर्रम जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
बैठक में उप प्रमुख मुजाहिर सुल्तान, जिला मुखिया संघ अध्यक्ष मो. शमसाद आलम, मुखिया शाहनवाज उर्फ पप्पू, वरिष्ठ नेता इसराईल आजाद, जिला परिषद प्रतिनिधि संजय विश्वास, समाजसेवी हाजी जफर, पैक्स अध्यक्ष मजहरूल हक, मुखिया प्रतिनिधि नैयर आलम, मुजफ्फर हुसैन, अब्दुल मसीक, रकीब आलम, जाहिद आलम, समिति आबिद, सनोव्वर, मसराईल, हामिद, जितेन्द्र कुमार, सरपंच शाहिद, कन्हैया सिंह, मजाहरूल हक, समाजसेवी तहसीन आलम, मेराज, तनवीर, महबूब, किशोर कुमार, मनोज दर्वे समेत क्षेत्र के लाइसेंसधारी और तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंत में सभी लोगों ने एक सुर में संकल्प लिया कि मुहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में मनाया जाएगा।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*