पूर्णिया20जून26*नीट री-एग्जाम 2026: पूर्णिया तैयार, कदाचार पर लगेगा ब्रेक*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया:* नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में कराने के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को समाहरणालय के महानंदा सभागार में जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग हुई।
जिले में परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को 11 बजे से 1:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। ठीक 1:30 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। इसी दौरान बॉयोमेट्रिक जांच और सघन तलाशी होगी।
*परीक्षा हॉल में ये चीजें पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी:* किताब, कागज, पर्ची, ज्योमैट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, मोबाइल, ब्लू-टूथ, इयरफोन, माइक, पेजर, हेल्थ बैंड, बेल्ट, पर्स, रंगीन चश्मा, हैंडबैग, टोपी, घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, जेवर, धातु का सामान, खाना-पीना, पानी की बोतल, माइक्रोचिप या कोई भी संचार उपकरण।
जिला साइबर सेल सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रख रहा है। अफवाह या भ्रामक खबर फैलाने वाले पर तुरंत कड़ी कार्रवाई होगी। परीक्षा के दिन ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
*कड़ी निगरानी:* सभी 12 केंद्रों पर सीसीटीवी, वीडियो ग्राफी, बायोमैट्रिक और जैमर की व्यवस्था रहेगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी भी परीक्षा की लाइव निगरानी करेगी। हर केंद्र पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक तैनात रहेंगे।
*जिला नियंत्रण कक्ष:* समाहरणालय में बना कंट्रोल रूम चालू रहेगा। फोन नंबर – 06454-243000 / 242310 / 241555। इसके वरीय प्रभार में वरीय उप समाहर्ता श्री इंद्रजीत कुमार रहेंगे।
*विधि-व्यवस्था की कमान:* पूरे जिले की जिम्मेदारी अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, मो. 9473191359 एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक रंजन, मो. 854428350 के पास रहेगी।
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने कहा कि एडमिट कार्ड के फोटो और बॉयोमेट्रिक मिलान के बाद ही प्रवेश मिलेगा। ड्यूटी पर तैनात किसी भी पदाधिकारी को मोबाइल अंदर ले जाने की इजाजत नहीं है।
ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, आपदा प्रबंधन के श्री सुजय सिंह, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था श्री राजकुमार गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रखंड, अनुमंडल व क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

More Stories
नैनीताल20जून26*लालकुआं। कोतवाली चौराहे पर देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया,
पूर्णिया बिहार19जून26* मुहर्रम से पहले डगरूआ थाना में शांति समिति की बैठक,
मथुरा 20 जून 26* पीडित से साइबर फ्राड की गयी 5,000/- रूपये धनाराशि पीडित के खाता में वापस करायी गयी ।*