June 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

*पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : मीरगंज व धमदाहा में सहयोग शिविर, मंत्री लेशी सिंह व डीएम ने किया निरीक्षण*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बीवीएन बिहार

*पूर्णिया बिहार:* मंगलवार को नगर पंचायत मीरगंज में आयोजित सहयोग शिविर और धमदाहा प्रखंड परिसर में लगे प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह एवं जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने निरीक्षण किया।
मंत्री लेशी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर दोनों शिविरों का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री महोदया व जिलाधिकारी ने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
मौके पर मंत्री लेशी सिंह ने पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।

Taza Khabar