June 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ १८ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- अखिलेश यादव का INDIA गठबंधन पर बयान, जो INDIA गठबंधन था,वही आगे बना रहेगा-अखिलेश, INDIA गठबंधन ने भाजपा को हराया है- अखिलेश, कई लोग और कई बाधाएं सामने आएंगी-अखिलेश, ‘कुछ लोग भाजपा को फायदा पहुंचाना चाहते हैं’, गठबंधन की एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया, असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बोले अखिलेश यादव

➡लखनऊ- बीजेपी OBC मोर्चा अध्यक्ष डॉ.के लक्ष्मण की प्रेसवार्ता, मोदी जी का तीसरी बार पीएम बनना तय- लक्ष्मण, जनता को विकास और जनकल्याण पर भरोसा-लक्ष्मण, 25 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का दावा किया, मोदी सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त शासन का उदाहरण बताया, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि बताया, देश में एयरपोर्ट की संख्या 164 होने की बात कही

➡लखनऊ- 40 रुपए के बन ने खोली फर्जी IPS की पोल, पुलिस ने निकाली हेकड़ी,आरोपी पहुंचा जेल, खुद को नोएडा में तैनात IPS अधिकारी बताया, आरोपी की पहचान मिथिलेश शुक्ला के रूप में, फर्जी रसूख के दम पर लोगों पर रौब झाड़ता था, लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र का है फर्जी IPS, महानगर कोतवाली के गोल मार्केट का मामला

➡लखनऊ- इकाना में भारत-अफगानिस्तान का मैच कल, इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों ने अभ्यास किया, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, कुलदीप रहे मौजूद, अफगानिस्तान टीम ने भी जमकर तैयारी की, स्टेडियम में क्राउड मैनेजमेंट के विशेष इंतजाम, ट्रैफिक प्रबंधन के लिए भी खास व्यवस्था

➡लखनऊ- BKT में 5 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा किया, बीकेटी पुलिस ने 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया, 11 जून को बीकेटी-सीतापुर हाईवे पर हुई थी वारदात, बदमाशों ने कार ओवरटेक कर फायरिंग की थी, रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हुए थे आरोपी, सतवन्त सिंह, विनय कुमार और रोहित यादव अरेस्ट, फरार बदमाशों और लूटी रकम की तलाश जारी

➡लखनऊ- मोहर्रम के पहले दिन लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, 17-18 जून की शाम शाही जरी का जुलूस निकलेगा, जुलूस बड़े इमामबाड़े से छोटे इमामबाड़े तक जाएगा, रूमी गेट,घंटाघर और शीशमहल जुलूस मार्ग में शामिल, पक्का पुल से इमामबाड़ों की ओर यातायात प्रतिबंधित, नींबू पार्क, रूमी गेट और चौक क्षेत्र में विशेष डायवर्जन, जुलूस मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा, एम्बुलेंस, शव वाहन और फायर सर्विस को छूट रहेगी

➡लखनऊ- बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित, वंदन सिंह ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी बधाई, परीक्षा 72 जिलों के 1011 केंद्रों पर आयोजित हुई, AI और बायोमेट्रिक तकनीक से नकलविहीन परीक्षा, करीब 90% अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, कासगंज-पीलीभीत में सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को रैंक जारी की गई, महिला अभ्यर्थियों की संख्या पुरुषों से अधिक रही, शीर्ष 10 में 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल रहे

➡लखनऊ- यूपी में स्टेट GST में यूपी में कई तबादले, 350 स्टेट टैक्स ऑफिसर्स का तबादला, स्टेट GST में एक साथ 350 का तबादला, विनोद कुमार का बलिया में तबादला, अनुराग कुमार पाठक अयोध्या भेजे गए, गोकुल चंद का शाहजहांपुर में तबादला, समर बहादुर का गाजियाबाद में तबादला, शिव बहादुर का लखनऊ में हुआ तबादला, प्रियंका यादव प्रयागराज भेजीं गईं

➡एटा- पुलिस ने तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार, जुआरियों से 1100 रुपए और 52 ताश बरामद, पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों को जेल भेजा, जलेसर क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर का मामला

➡दिल्ली- लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का यूपी दौरा, 10 जुलाई को प्रयागराज आएंगे राहुल गांधी, प्रयागराज में स्टूडेंट्स के साथ करेंगे चर्चा, पेपर लीक,परीक्षा रद्द पर स्टूडेंट्स के साथ चर्चा

➡दिल्ली- सीएम रेखा गुप्ता का X पर वीडियो संदेश, सोलर ऊर्जा से बिजली बिल कम होगा-रेखा, सोलर सिस्टम घर को बिजली दे सकता है-रेखा, स्वच्छ और हरित दिल्ली बनाने में मदद-रेखा, लोगों से सोलर सिस्टम अपनाने की अपील, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर

➡मुजफ्फरनगर- कन्फेक्शनरी की दुकान पर दबंगों का उत्पात, कार्तिक आयुष,लक्की पर लगे मारपीट के आरोप, छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराए का मामला

➡रायबरेली- मंडलीय औद्यानिक सम्मेलन का आयोजन, मंत्री दिनेश सिंह ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, शिवगढ़ में शहद उत्कृष्टता केंद्र, मंडियों का निर्माण होगा, कांग्रेस नेता इमरान मसूद के बयान का किया पलटवार, मोदी सरकार में किसी को भीख मांगने की जरूरत नहीं- दिनेश

➡हाथरस- असलहा दिखाकर युवक से छीने 50 हजार, बाइक सवारों ने युवक से छीने 50 हजार, घिरता देख बदमाश बाइक छोड़कर भागे, रेलवे अंडरपास के पास छोड़कर हुए फरार, बदमाशों को पकड़ने सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, सिकंदराराऊ क्षेत्र के भैकुरी गांव के पास की घटना

➡ऊधमसिंहनगर- ऑपरेशन प्रहार के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, पंजाब का वांछित अपराधी बाजपुर से गिरफ्तार, STF,पंजाब और ऊधमसिंह नगर पुलिस ने दबोचा, आरोपी की पहचान ईशानप्रीत सिंह के रूप में हुई, पंजाब में NDPS और आर्म्स एक्ट में वांछित था, सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां लगातार कर रही थीं निगरानी

➡हरिद्वार- हरिद्वार में भाकियू का राष्ट्रीय चिंतन शिविर जारी, देशभर से बड़ी संख्या में किसान शिविर में पहुंचे, किसानों, मजदूरों और गरीबों के मुद्दों पर मंथन, राकेश टिकैत ने शिविर में पहुंचकर सरकार को घेरा, बिजली, स्मार्ट मीटर और खाद की कमी बड़ी समस्या, राकेश टिकैत ने जंगलों की कटाई पर चिंता जताई, किसानों के पट्टे रद्द किए जाने का मुद्दा उठाया

➡बाराबंकी- अकबरपुर में मेंथा टंकी फटने से बड़ा हादसा, पिपरमिंट पेराई के दौरान अचानक तेज धमाका, महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे, गर्म भाप, तेल की चपेट में आए सभी घायल, नाजुक हालत में हायर सेंटर हुआ रेफर, दरियाबाद के अकबरपुर गांव की घटना

➡दिल्ली- गृह मंत्री अमित शाह ने ली उच्च-स्तरीय बैठक, झुग्गी-बस्ती पुनर्वास और पुनर्स्थापना पर चर्चा, दिल्ली में शहरी पुनर्विकास योजनाओं की समीक्षा, झुग्गीवासियों के लिए वैकल्पिक आवास पर जोर, पुनर्वास परियोजनाओं को तेजी से लागू करने पर चर्चा, बैठक में सीएम रेखा गुप्ता भी शामिल रहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी हुए शामिल

➡अम्बेडकरनगर- VIP प्रमुख मुकेश सहनी पहुंचे अम्बेडकरनगर, विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख ने की प्रेसवार्ता, आरक्षण के मुद्दे को मुकेश सहनी ने उठाया, कोचिंग संस्थान विवाद भी दी प्रतिक्रिया

➡दिल्ली- AAP संयोजक केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना, ED और चंदे को लेकर एक्स पर केजरीवाल की पोस्ट, पंजाब में भाजपा को 60 करोड़ का चंदा मिला-केजरीवाल, AAP को केवल 70 लाख रुपये का चंदा मिला-केजरीवाल, यह चंदा नहीं, बल्कि वसूली है- केजरीवाल, भाजपा पर व्यापारियों को धमकाने का आरोप लगाया, चंदा न देने पर ED कार्रवाई की धमकी- केजरीवाल, व्यापारियों से धमकियों से न डरने की अपील की, पंजाब धमकियों से डरने वाला नहीं है-केजरीवाल

➡मिर्जापुर- ओवरलोडिंग वाहनों से इंट्री के नाम पर वसूली, रोजाना 10 हजार गाड़ियों से अवैध वसूली के आरोप, जिले की गाड़ियों से 4000 रुपये की अवैध वसूली, बाहर की गाड़ियों से 5000 इंट्री शुल्क की वसूली, आरटीओ और ARTO पर मिलीभगत का आरोप, अधिकारियों के रिश्तेदार की भूमिका भी संदिग्ध, पुराने ट्रक व्यापारियों पर अवैध वसूली का आरोप, इंट्री हुई गाड़ियों की सूची हो रही जमकर वायरल

➡गाजियाबाद- तनिष्क शो रूम में करोड़ों की चोरी का खुलासा, पुलिस ने तीन चोरी करने वालों को पकड़ा, पिता पुत्र समेत एक महिला मित्र भी गिरफ्तार, आरोपी कर्मचारी नितिन वर्मा पर लगे चोरी के आरोप, नितिन वर्मा ने मौज मस्ती के लिए की थी चोरी, युवक को शराब पिलाकर शो रूम की चाबी चुराई-पुलिस, ‘शो रूम से 6 लाख से अधिक कैश और करोड़ों की ज्वेलरी चुराई’, 6 लाख कैश और पूरा सोना बरामद किया- पुलिस, थाना कवि नगर पुलिस ने की गिरफ्तरी व बरामदगी

➡रायबरेली- मंत्री मनोज पांडेय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, पीएम मोदी के 12 साल देश के लिए लाजवाब- मनोज, ‘UP कानून व्यवस्था और सुशासन का मॉडल बना’, ऊंचाहार व दीनशाह गौरा में जनसुविधा मेले का उद्घाटन

➡आगरा- मैटरनिटी रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर लिया जाएजा, एसटीपी प्लांट का भी किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया भी जायजा, व्यवस्थाओं को बेहतर करने के दिए निर्देश, नगला बूढ़ी, जगनपुर में किया निरीक्षण

➡दिल्ली- राउज एवेन्यू कोर्ट से आरोपी यश यादव को राहत, 21 जून की NEET-UG परीक्षा देने की अनुमति मिली, कोर्ट ने बहन की शादी में शामिल होने की इजाज़त दी, शादी में कस्टडी के दौरान शामिल हो सकेगा आरोपी, यश यादव NEET-UG पेपर लीक मामले का आरोपी है, केस अभी जांचाधीन, अंतिम फैसला आना बाकी
—————————–

Taza Khabar