September 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा14जून26*खरेला अस्पताल निरीक्षण में तीन कर्मी मिले नदारत, सी एम ओ ने सुबह और दोपहर में एस डी एम ने किया निरीक्षण

महोबा14जून26*खरेला अस्पताल निरीक्षण में तीन कर्मी मिले नदारत, सी एम ओ ने सुबह और दोपहर में एस डी एम ने किया निरीक्षण

महोबा14जून26*खरेला अस्पताल निरीक्षण में तीन कर्मी मिले नदारत, सी एम ओ ने सुबह और दोपहर में एस डी एम ने किया निरीक्षण

फोटो,,,, निरीक्षण में जानकारी लेते सी एम ओ और केंद्र मे चरखारी उपजिलाधिकारी

अजय कुमार विश्वकर्मा महोबा यूपीआजतक

महोबा। जिले के सीमा में स्थित खरेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चित्साधिकारी डा विनय कुमार और चरखारी उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र कुमार यादव ने अलग अलग समय पर आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्साधिकारी को तीन कर्मी अनुपस्थित मिले जिनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। एस डी एम ने केंद्र में स्टाफ की कमी मिलने पर सी एम ओ स्तर से शासन को लिखने का आश्वासन दिया।
खरेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 8 बजे अचानक पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पताल में डेंटल हाईजिनिस्ट स्टॉप नर्स धनवाती और कनिष्ठ सहायक मोहम्मद आमिर अनुपस्थित मिले। स्टाफ नर्स दिलनशी और डार्क सहायक रौनक को कस्बे में चल रहे आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर में जाने की बात बताई।केंद्र से छुट्टी लेकर गए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ राजेश वर्मा की जगह पर कार्य देख रहे डॉ संतराम कुशवाहा , डा आर्ची जैन , डा शिवम् के साथ साथ अन्य तैनात कर्मी ड्यूटी पर मिले। उन्होंने ओ पी डी, दवा स्टोर रूम, पैथोलॉजी, इमजेंसी रूम, और हिट बेब की व्यवस्था के साथ ही भवन का निरीक्षण भी किया। अनुपस्थित मिले तीनों कर्मियों को स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। अस्पताल में पर्याप्त मरीजों के आने और उन्हें समुचित इलाज सुविधा मिलने पर संतोष जताया। दोपहर करीब2बजे चरखारी उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र कुमार यादव ने औचक निरीक्षण किया केंद्र में व्यवस्था और सुविधाएं पर्याप्त पाई। केंद्र से जुड़ी आबादी की जनता के स्वास्थ्य सुविधा हेतु स्टाफ की कमी बताई गई। तैनात रहे स्टाफ नर्स , ए एन एम ,फर्मासिस्ट के तबादला हो जाने से रिक्त हुए पदों पर जल्दी तैनाती को उन्होंने सी एम ओ स्तर से लिखकर शासन को भेजने का आश्वासन भी दिया।

Taza Khabar