रीवा12जून26*खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पड़ी भारी बकायादार प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का शिकंजा, मौके पर वसूले गए 80 हजार रुपये*
रीवा। प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन के प्रकरणों में एडीएम न्यायालय द्वारा लगाए गए जुर्मानों की वसूली के लिए जिला प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। जुर्माना राशि जमा न करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अब सीलबंदी और लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी के मार्गदर्शन में तहसीलदार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बकाया जुर्माना न चुकाने वाले व्यवसायियों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों को सीलबंद करने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसके बाद कई संचालकों ने तत्काल बकाया राशि जमा कर दी। संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान राल्ही ढाबा द्वारा 50 हजार रुपये, संजय मेडिसिन द्वारा 10 हजार रुपये तथा स्टार फूड्स मेडिकल कॉलेज कैंटीन द्वारा 20 हजार रुपये की बकाया जुर्माना राशि मौके पर ही जमा कराई गई। इस प्रकार कुल 80 हजार रुपये की वसूली की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुर्माना राशि जमा करने वाले संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों की सीलबंदी और लाइसेंस निरस्त होने जैसी दंडात्मक कार्रवाई से स्वयं को बचा लिया है। वहीं, जिन प्रतिष्ठानों द्वारा अब भी बकाया राशि जमा नहीं की गई है, उनके विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा कानूनों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना तथा न्यायालयीन आदेशों का अनुपालन कराना है।
कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम में तहसीलदार यतीश शुक्ला, खाद्य निरीक्षक साबिर अली एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अम्बरीश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **