June 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रीवा12जून26*निलंबित उपयंत्री का अनोखा विरोध 10 माह से भत्ता नहीं मिला तो कटोरा लेकर सड़क पर मांगी भीख*

रीवा12जून26*निलंबित उपयंत्री का अनोखा विरोध 10 माह से भत्ता नहीं मिला तो कटोरा लेकर सड़क पर मांगी भीख*

रीवा12जून26*निलंबित उपयंत्री का अनोखा विरोध 10 माह से भत्ता नहीं मिला तो कटोरा लेकर सड़क पर मांगी भीख*

*मऊगंज नगर परिषद के निलंबित उपयंत्री राजेश सिंह ने सिरमौर चौराहे पर किया प्रदर्शन*

*बोले- सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी बेकार, कर्मचारी बोले- बहाली के लिए सहानुभूति का दांव*

रीवा। मऊगंज नगर परिषद के निलंबित उपयंत्री राजेश सिंह ने शुक्रवार को जीवन निर्वाह भत्ता नहीं मिलने के विरोध में अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने पहले संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, फिर सिरमौर चौराहे पर कटोरा लेकर राहगीरों से भीख मांगी।

*28 मार्च से निलंबित, 10 माह से भत्ता बंद*
राजेश सिंह का कहना है कि उन्हें 28 मार्च 2025 को निलंबित किया गया था। नियमानुसार मिलने वाला जीवन निर्वाह भत्ता पिछले 10 माह से जारी नहीं हुआ है। इससे परिवार के भरण-पोषण में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

*नाली निर्माण में लापरवाही का था आरोप*
उपयंत्री पर मऊगंज में पाइप लाइन के ऊपर नाली निर्माण कराने में लापरवाही का आरोप लगा था। इसी के बाद विभागीय कार्रवाई हुई थी। राजेश सिंह का दावा है कि संबंधित निर्माण कार्य हनुमना नगर परिषद के उपयंत्री द्वारा कराया गया था, लेकिन गलत जानकारी के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।

*सीएम हेल्पलाइन भी रही बेअसर*
राजेश सिंह के मुताबिक, उन्होंने भत्ता जारी कराने के लिए कई आवेदन दिए और तीन बार सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भी दर्ज कराई। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और शिकायतों को बिना संपर्क किए बंद कर दिया गया।

*कर्मचारियों ने उठाए सवाल*
वहीं विभाग के कुछ कर्मचारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर दावा किया कि उपयंत्री की आर्थिक स्थिति इतनी खराब नहीं है कि उन्हें भीख मांगने की जरूरत पड़े। कर्मचारियों के अनुसार यह प्रदर्शन सहानुभूति हासिल करने और बहाली की प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश हो सकता है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।