July 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रीवा12जून26* इको पार्क पर विवाद लीज प्रक्रिया और भूमि उपयोग पर उठे सवाल, राजस्व नुकसान का आरोप*

रीवा12जून26* इको पार्क पर विवाद लीज प्रक्रिया और भूमि उपयोग पर उठे सवाल, राजस्व नुकसान का आरोप*

रीवा12जून26* इको पार्क पर विवाद लीज प्रक्रिया और भूमि उपयोग पर उठे सवाल, राजस्व नुकसान का आरोप*

*शिकायतकर्ता बोले- वास्तविक रकबा कम दर्शाकर किया खेल नगर निगम की भूमिका संदिग्ध, निष्पक्ष जांच की मांग तेज*

रीवा। रीवा जिले में संचालित इको पार्क को लेकर नया विवाद सामने आया है। नगर निगम की भूमि के उपयोग, लीज प्रक्रिया और संभावित राजस्व नुकसान को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले ने तूल पकड़ लिया है।

*कम रकबा दर्शाने का आरोप*
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इको पार्क के लिए आवंटित भूमि का वास्तविक रकबा दस्तावेजों में कम दर्शाया गया। इस हेराफेरी से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा है। लीज की शर्तों और प्रक्रिया में भी गड़बड़ी की आशंका जताई गई है।

*नगर निगम की भूमिका पर सवाल*
पूरे मामले में नगर निगम की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों ने मिलीभगत कर भूमि आवंटन में अनियमितता बरती। शिकायत में मांग की गई है कि लीज दस्तावेज, भूमि नाप-जोख और राजस्व आंकलन की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

*प्रशासन से कार्रवाई की मांग*
शिकायत के बाद अब इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

*जांच के दायरे में ये बिंदु*
1. क्या इको पार्क की वास्तविक भूमि और लीज दस्तावेज में अंतर है?
2. लीज प्रक्रिया में टेंडर नियमों का पालन हुआ या नहीं?
3. राजस्व नुकसान का आंकलन किस आधार पर हुआ?
4. नगर निगम के किन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है?

Taza Khabar