लखनऊ12जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, लखनऊ में कैब सवार महिला से 5 लाख की लूट, सीतापुर हाईवे पर 2 बदमाशों ने फायरिंग कर लूटा, महिला उबर कैब से अपने घर जा रही थी, असलहे से लैस बदमाशों ने गाड़ी रोकी,फायरिंग की, लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर कार रुकवाकर फायरिंग, कैब में रंजीता गोस्वामी 3 परिचितों के साथ सवार थीं
➡लखनऊ, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को अनुमति, लखनऊ पुलिस ने प्रदर्शन को अनुमति दी, ईको गार्डन में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, फाउंडर अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल होंगे, पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की, ईको गार्डन में सुबह से बड़ी संख्या में छात्र मौजूद, पुलिस जवान और अर्धसैनिक बलों की तैनाती
➡लखनऊ, बीकेटी क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से चेन लूट, मां चंद्रिका देवी मंदिर से लौट रही थी महिला, परिवार संग ई-रिक्शा से घर जा रही थी महिला, बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन लूटी, तेज रफ्तार बाइक से फरार हुए बदमाश
➡लखनऊ, ईको गार्डन में बड़ी संख्या में जुटे छात्र, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर हो रहा प्रदर्शन, छात्रों ने कहा, कॉकरोच पार्टी से कोई संबंध नहीं, हम अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, कॉकरोच पार्टी को प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति, बड़ी संख्या में लोग ईको गार्डन पहुंच रहे हैं, बड़ी संख्या में पुलिस,अर्धसैनिक बलों की तैनाती, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर लखनऊ में मौजूद, अभिजीत दीपके भी आज ईको गार्डन पहुंचेंगे
➡लखनऊ, इंदिरा नगर में 2013 में माज हत्याकांड मामला, हत्या में उम्रकैद की सजा पाए 7 लोग HC से बरी, 14 वर्षीय माज की गोली मारकर हुई थी हत्या, साजिश रचने में इंस्पेक्टर संजय राय हुआ था अरेस्ट, संजय राय को बर्खास्त भी किया गया था, लखनऊ सेशन कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी, संजय राय, रामबाबू,अजीत राय और शिंटू आरोपी, संदीप राय, राजेश सोनी,राहुल राय, सुनील सैनी, हाईकोर्ट ने सजा के फैसले को निरस्त कर दिया, माज की चचेरी बहन से संजय के प्रेम संबंध थे, प्रेमिका से अनबन के चलते करवाई थी हत्या, प्रेमिका, परिजनों को फंसाने के लिए हत्या कराई
➡नोएडा, शहर वासियों को आज मिलेगी ई-बसों की सौगात, 10 बजे लखनऊ से CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी, पहले चरण में 100 E बसों को सीएम करेंगे रवाना, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना के इलाकों में संचालन, यूपी रोडवेज इन ई- बसों का करेगी संचालन, नोएडा एयरपोर्ट से अलग अलग इलाकों को जोड़ा जाएगा, 10 डबल डेकर बसों का भी होगा संचालन
➡दिल्ली, केंद्र सरकार ने डीजल बिक्री की सीमा तय की, एक दिन में एक आदमी को 200 लीटर डीजल, 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं मिल सकेगा, होर्मुज संकट के बीच भारत सरकार का फैसला, पेट्रोल पंपों पर हाई स्पीड डीजल की बिक्री सीमित, एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल मिलेगा, जमाखोरी रोकने के लिए भारत सरकार का फैसला
➡कासगंज, आज अखिलेश यादव कासगंज आएंगे, दोपहर 1 बजे पहुंचेंगे अखिलेश यादव, देवेंद्र सिंह के गेस्ट हाउस का करेंगे उद्घाटन
➡लखीमपुर, हाईटेंशन चपेट में बारात बस के हादसे का मामला, मामले में बिजली विभाग का एक्शन, JE पर लापरवाही का केस दर्ज हुआ, हादसे में एक महिला की हुई थी मौत, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई थी बस, खीरी थानाक्षेत्र के खीरी कस्बे का मामला
➡हापुड़, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल, चेकिंग के दौरान भाग रहा था बदमाश, बदमाश के पास से अवैध असलहा बरामद, थाना बाबूगढ़ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
➡चित्रकूट, फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर कड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों का रोका गया वेतन, खराब प्रगति पर DM नाराज, स्पष्टीकरण तलब, हर दिन न्यूनतम 10 फार्मर रजिस्ट्री करने के निर्देश, सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी
➡फर्रुखाबाद, युवक से बात न करना युवती को पड़ा महंगा, युवक ने घर में घुसकर युवती के मारी गोली, युवती की युवक से होती थी फोन पर बातचीत, युवती ने बातचीत करना किया बंद,युवक ने गोली मारी, मां के साथ थी बैठी युवती को गोली मारकर फरार, युवती को जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती, थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र का मामला
➡आजमगढ़, लालगंज तहसील में पकड़ा गया फर्जी अधिवक्ता, अधिवक्ताओं ने कथित फर्जी अधिवक्ता को पकड़ा, व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के किया हवाले, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच में जुटी, आरोपी की पहचान रविंद्र राजभर के रूप में हुई
➡देहरादून, बारिश के बीच भी दून पुलिस सुरक्षा में तैनात, चेकपोस्टों, आंतरिक मार्गों पर चलाया चेकिंग अभियान, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की गई चेकिंग
➡कानपुर देहात, मसाला फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, वुल्वरीन फूड्स प्रा.लि.में छापेमारी, खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की, मिर्च, हल्दी और धनिया के नमूने लिए, गरम मसाला और तेजपत्ता के नमूने लिए, करीब 66 क्विंटल मसाला पाउडर सीज किया, सीज माल की कीमत लगभग 14 लाख रुपये, जैनपुर इंडस्ट्रियल एरिया का मामला
➡चंदौली, PWD स्ट्रीट लाइट परियोजना से जुड़ी सामग्री गायब, गायब सामान की कीमत लगभग 55 से 70 लाख रुपये, कम्पनी ने दो कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए, दो कर्मचारियों पर गबन और मिलीभगत के आरोप, शिकायत के बावजूद कार्रवाई ना होने के आरोप, दोषियों पर कार्रवाई, जांच,सामान बरामदगी की मांग, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡लखीमपुर, बारातियों की बस में उतरे करंट से हादसा, झूलती एचटी लाइन की चपेट में आई बस, जान बचाने को बस से कूदे लोग,कई घायल, करंट से झुलसने से एक महिला की मौत, हादसे में 6 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर, खीरी थाने के खीरी कस्बे में बड़ा हादसा, बस में 40 लोग थे, पीलीभीत से आई थी बस
➡रायबरेली, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, बछरावां क्षेत्र के चुरुवा के पास की घटना
➡गोंडा, हिट एंड रन केस में बेकरी कारोबारी की मौत, बाइक से घर आते बेकरी कारोबारी के साथ घटना, घायल शिव कुमार की जिला अस्पताल में मौत, 20 जून को बेकरी कारोबारी के छोटे भाई की शादी, बड़े भाई की मौत से खुशियां मातम में बदली, वजीरगंज अयोध्या रोड के हथिनाग मोड़ की घटना
➡कोटद्वार, 2027 के चुनाव को लेकर दलों ने कसी कमर, उत्तराखंड क्रांति दल ने शुरू की चुनाव की तैयारी, क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर जनता में जाएंगे- महेंद्र सिंह रावत, ‘बीजेपी, कांग्रेस प्रदेशवासियों को कर रहीं गुमराह’
➡हापुड़, सीएनजी पंप पर कार चालकों का हंगामा, कर्मचारियों ने सीएनजी डालने से इनकार किया, सीएनजी लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे चालक, कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लगी लंबी कतार, कार चालकों ने वीडियो बनाकर वायरल किया, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡नोएडा, मसाला कंपनियों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, जिलेभर में मसाला निर्माण इकाइयों पर छापेमारी, मसाला फैक्ट्रियों से 18 नमूने जांच के लिए भेजे गए, निर्माण संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई, कई इकाइयों से लाल मिर्च, हल्दी, धनिया के नमूने लिए, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे होगी कार्रवाई
➡बिजनौर, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व 30 जून तक खुलेगा, 15 जून की जगह अब 30 जून तक खुलेगा, 15 दिन का अतिरिक्त समय बढ़ने से लोगों में खुशी, इस साल लगभग 3500 पर्यटक टाइगर रिजर्व पहुंचे
➡बरेली, एसएसपी अनुराग आर्य की कार्रवाई, जिले में 16 लोगों की खोली गई हिस्ट्रीशीट, पूर्व पार्षद साजिद सकलैनी की हिस्ट्रीशीट खोली, ऋषभ ठाकुर समेत 16 लोगों की खोली हिस्ट्रीशीट, अलग-अलग थाना क्षेत्रो के निवासी है आरोपी
➡नोएडा, ओवरसीज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर आग, आग लगने से 2 लोगों के फंसे होने की सूचना, मौके पर पुलिस, दमकल विभाग की टीमें पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लोगों की बचाई जान, 86 वर्षीय बुजुर्ग, उनकी 83 वर्षीय पत्नी फंसी थी, नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र की घटना
➡अमरोहा, पुलिस की हत्या के आरोपी से मुठभेड़, हत्यारोपी परवेज पैर में गोली लगने से घायल, कब्जे से एक अवैध तमंचा व बाइक बरामद, प्रेमिका आयशा की गला घोंटकर की थी हत्या, आयशा परवेज पर निकाह का बना रही थी दबाव, मृतक आयशा पहले से चार बच्चों की मां थी, सैदनगली के गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास पर मुठभेड़
➡दिल्ली, अरविंद केजरीवाल तीन दिन के पंजाब दौरे पर, केजरीवाल और भगवंत मान बठिंडा में करेंगे रोड-शो, पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भी साथ रहेंगे मौजूद
➡देहरादून, सरकारी जमीनों में अवैध कब्जे पर होगा एक्शन, आवास सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने दिए निर्देश, सभी विकास प्राधिकरणों को दिए गए दिशा निर्देश, नजूल भूमि, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा हटाएं, अतिक्रमण के खिलाफ अधिकारी त्वरित कार्रवाई करें
➡शामली, पूर्व मंत्री रियासत राणा के बेटे को मारी गोली, गोली लगने से गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने घायल बिलाल को हायर सेंटर रेफर किया, युवक ने बताया विवादित जमीन के कारण हुई घटना, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हमले का आरोप, घायल युवक पूर्व राज्य मंत्री रियासत राणा का बेटा है, कैराना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-709 एडी के पास की घटना
➡संभल, अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को रौंदा, गंभीर घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, डॉक्टर ने एक युवक किया मृत घोषित, दूसरे घायल को किया जिला अस्पताल रेफर, बहजोई क्षेत्र के मुरादाबाद आगरा हाइवे का मामला
➡गोंडा, हिट एंड रन केस में बेकरी कारोबारी की मौत, बाइक से घर आते बेकरी कारोबारी के साथ घटना, घायल शिव कुमार की जिला अस्पताल में मौत, 20 जून को बेकरी कारोबारी के छोटे भाई की शादी, बड़े भाई की मौत से खुशियां मातम में बदली, वजीरगंज अयोध्या रोड के हथिनाग मोड़ की घटना
➡देहरादून, दालचीनी विषयक पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला, दो दिवसीय सेमिनार एवं कार्यशाला का हुआ शुभारंभ, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया सेमिनार का शुभारंभ, सेमिनार से व्यावसायिक खेती को बढ़ावा- जोशी
➡कानपुर, दबंगों ने मोहल्ले में जमकर मचाया उत्पात, दबंगों ने एक परिवार के साथ की मारपीट, बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡दिल्ली, मालवीय नगर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, कार्रवाई में 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, बदमाश गोपाल और सौरभ मुठभेड़ में घायल हुए, दोनों घायल बदमाश दिल्ली एम्स में भर्ती
➡बरेली, 320 किलो डोडा के साथ 2 तस्कर अरेस्ट, बरामद डोडा की कीमत करीब 50 लाख रुपये, तस्कर पुष्पेंद्र और प्रेम प्रकाश को किया अरेस्ट, फतेगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी
➡सहारनपुर, नकुड़ क्षेत्र में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, तेज हवाओं से विद्युत पोल,लाइनें क्षतिग्रस्त, टाबर PTW लाइन में ब्रेकडाउन, बिजली आपूर्ति ठप, नसरूल्लाहगढ़ समेत कई इलाकों में गिरीं लाइनें, बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर भी चपेट में आए
➡जालौन, चलती ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर घायल, रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक किनारे मिला घायल, युवक को सीएचसी कोंच में कराया गया भर्ती, घायल अमन मध्य प्रदेश का है निवासी, एट क्षेत्र के सोमई गांव के पास की घटना
➡फिरोजाबाद, PWD से बनी करोड़ों की सड़क में भ्रष्टाचार, सड़क बनने के 1 महीने बाद ही उखड़ने लगी, गांव को शहर तक जोड़ने वाला मार्ग जर्जर, अधिकारी निर्माण कार्य के मानक,गुणवत्ता भूले, शिकोहाबाद विधानसभा के रामदासपुर का मामला
➡हापुड़, गर्मी से जिले वासियों को मिली राहत, पिछले 6 घंटे से लगातार झमाझम बारिश, ठंडी हवाओं के साथ 6 घंटे से बारिश जारी, आज दिन भर बारिश के होने के आसार, कई इलाकों में बनी जल भराव की स्थिति
➡मेरठ, युवक ने लाइव वीडियो बना खुद को गोली मारी, पिस्टल से कनपटी पर मारी गोली,अस्पताल में भर्ती, नहर के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला युवक, युवक की पहचान 21 वर्षीय देवांश के रूप में हुई, गोली मारने से पहले युवक वीडियो किया अपलोड, कहा- जीने की इच्छा नहीं, कोई टेंशन नहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी, मवाना थाना क्षेत्र के प्रीतनगर का मामला
➡रायबरेली, AIIMS रायबरेली में फर्जी नियुक्तियां, कम एक्सपीरियंस वाले को प्रोफेसर बनाया, OBC सीट पर जनरल को नौकरी दी गई, 2 फैकल्टी पदों पर हुई नियुक्ति में धांधली, डॉ अंजली अग्रवाल, डॉ मधुकर मित्तल की नियुक्ति फर्जी, नियुक्ति में आरक्षण नियमों की भी अनदेखी, जनरल मेडिसिन,डर्मेटोलॉजी विभाग का मामला
➡देहरादून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 2 दिवसीय उत्तराखंड दौरा, आज उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, अत्याधुनिक राष्ट्रपति उद्यान का करेंगी निरीक्षण, कल IMA की पासिंग आउट परेड में होंगी मुख्य अतिथि, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर
➡आगरा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगरा दौरा कल, 13, 14 जून दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे अखिलेश, कल सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पहुंचेंगे, रामजीलाल सुमन के नाती के निधन को लेकर शोक, शोक संवेदना व्यक्त करने आएंगे अखिलेश यादव, बाग फरजाना डॉक्टर आलोक पारिक के आवास जाएंगे, 14 जून को विजन इंडिया की बैठक में लेंगे हिस्सा
➡हापुड़, प्रसिद्ध मिर्च मसाला कंपनी पर छापेमारी मामला, गंदगी,लापरवाही को लेकर नोटिस किया गया जारी, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की थी बड़ी छापेमारी, खुले में जमीन पर रखा गया था लाल मिर्च पाउडर, विभाग की टीम ने कई सैंपल जांच को भेजे थे, नगर क्षेत्र के जिंदल मसाला कंपनी पर छापेमारी
➡कौशांबी, तहसील परिसर में लेखपाल की दबंगई, लेखपाल ने फरियादी को दी थी धमकी, गाली गलौज के साथ 20 जूता मारने की दी धमकी, लेखपाल सुनील द्विवेदी, कमल सिंह पर आरोप, दबंग लेखपाल पर अब तक नहीं हुआ एक्शन, घरौंनी के लिए फरियादी आया था तहसील, 5 हजार रिश्वत मांगने का लेखपाल पर आरोप, लेखपाल को तहसील के अधिकारी बचाने में जुटे, जिले के सिराथू तहसील का मामला
➡हापुड़, डेढ़ साल बाद चलेगा पोलियो के खिलाफ अभियान, विशेष सत्र लगाकर बच्चों को पिलाई जाएगी दवा, जिले में 2.42 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा, 29 जून से 3 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
————————————————————————————

More Stories
खूंटी झारखण्ड12जून26*”उलिहातु पहुंचे योगेन्द्र यादव, बोले- आज भी विकास से दूर हैं आदिवासी”
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे