सुल्तानपुर11जून26*अवैध खनन पर पारा चौकी पुलिस का बड़ा प्रहार,ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज*
सुल्तानपुर।अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पारा चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।बल्दीराय थाना क्षेत्र के अशरफपुर ग्राम सभा में मिट्टी का अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से पकड़कर सीज कर दिया गया,जबकि चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।बताया जाता है कि सूचना मिलते ही पारा चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस टीम और राजस्व विभाग के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।चौकी प्रभारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों के भीतर पारा चौकी पुलिस दो जेसीबी और पांच ट्रैक्टरों को सीज कर चुकी है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और क्षेत्र में खनन माफियाओं के बीच खलबली मची हुई है।खनन माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है,वहीं लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

More Stories
मेरठ:24 नवम्बर 26*होटल व्हाइट हाउस पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक।
चित्रकूट 24 नवंबर 26*कोतवाली के ठीक बगल में नकली खाद का कथित कारोबार! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम छपी बोरियों का हो रहा था इस्तेमाल
कौशाम्बी 24 नवंबर 26*कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-यमुना घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब*