कानपुर नगर10जून26*पनकी पुलिस ने 20 घंटे में लापता किशोर को सकुशल बरामद कर , परिजनों को सौंपा*
कानपुर नगर से महेन्द्र सिंह यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर कमिश्नरेट । थाना पनकी के चौकी क्षेत्र रतनपुर के कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोर घर से नाराज होकर चला गया जिसकी सूचना पर रतनपुर चौकी पुलिस ने मात्र 20 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से परिवार को बड़ी खुशी व राहत की सांस मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मयंक दुबे उर्फ बेटू (14 वर्ष) पुत्र अमित दुबे, घर में हुई पारिवारिक कहासुनी के बाद बिना बताए घर से निकल गया था। पिता के अनुसार, किसी बात को लेकर उसकी माता पूजा दुबे ने उसे डांट दिया था, जिससे आहत होकर वह घर छोड़कर चला गया।
किशोर के लापता होने की सूचना मिलते ही रतनपुर चौकी में तैनात उपनिरीक्षक जयराम मिश्रा ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और किशोर के मित्रों व संभावित ठिकानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया।
लगातार प्रयासों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने करीब 20 घंटे के भीतर मयंक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
मयंक के पिता अमित दुबे, जो पेशे से ऑटो चालक हैं, उन्होंने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता और मेहनत की बदौलत उनका बेटा सुरक्षित वापस घर लौट सका। मेरे नाबालिक बच्चों के साथ किसी प्रकार की घटना घट सकती थी
रतनपुर चौकी पुलिस का आभार व्यक्त किया। तो चौकी पुलिस ने परिजनों को समझाया की छोटी-छोटी बातों पर बच्चों को कड़ी डांट देने से बचना चाहिए बच्चों के साथ बैठकर मित्रवत व्यवहार करना चाहिए जिससे है बच्चे हैं नाराज होकर ऐसा कदम उठाने में कमी आएगी

More Stories
भागलपुर10जून26*चोरी मामले में 48 घंटे के अन्दर कांड में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी10जून26*काशी में मीट-मछली की दुकानें बाहर,लेकिन नॉनवेज होटल अंदर,आखिर यह कैसा नियम?
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी 10जून26*शिवमंदिर कॉरिडोर को लेकर गिरी बिरादरी में ही तनातनी सामने आ गई है।