लखनऊ ९ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में भ्रामक पोस्ट पर कार्रवाई, यूट्यूब चैनल Target Selection पर एफआईआर दर्ज, फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप, अलीगढ़ में फर्जी आधार कार्ड से परीक्षार्थी पकड़ा गया, हरिओम कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फेसबुक यूजर तनिष्क चौधरी पर भी FIR दर्ज, SI भर्ती 2025 पर भ्रामक वीडियो का आरोप, इंस्टाग्राम आईडी inderjeet_gautam_007 पर केस दर्ज
➡️लखनऊ- हरदोई में SDM पर हमले पर मायावती का पोस्ट, निरीक्षण के दौरान दबंगों का जानलेवा हमला- मायावती, यह दुर्भाग्यपूर्ण और अति चिंताजनक खबर- मायावती, ऐसी घटनाओं की रोकथाम जरूरी- मायावती, सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार भी रुके- मायावती, प्रदेश को अराजक तत्वों से बचाया जा सके- मायावती, सरकार इस ओर समुचित ध्यान दे- मायावती
➡️लखनऊ- योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल, बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा का दायरा, यूपी में सशक्तिकरण का नया मॉडल तैयार, लाखों बालिकाओं को आत्मरक्षा संबंधी प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास और डिजिटल साक्षरता से जोड़ा गया
➡️लखनऊ- नकली नोट गिरोह का खुलासा, नकली नोटों को असली नोट में बदलते थे आरोपी, मड़ियांव पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार किए, भारी मात्रा में नकली करेंसी बरामद, 13 लाख 95 हजार 600 रुपये की नकली करेंसी मिली, नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश जारी, तीनों आरोपी आजमगढ़ के निवासी
➡️अलीगढ़- नाम छिपाकर मुबीन ने हिंदू युवती से की बात, युवती को लेकर जाते समय लोगों ने पकड़ा, मोनू नाम बताकर करता था बातचीत, लड़की की शादी से पहले से था संपर्क, भाई और दोस्तों ने आरोपी को पकड़ा, हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस को सौंपा, गांधी पार्क के धनीपुर मंडी गेट का मामला
➡️बस्ती- 19 वर्षीय दलित युवती से दुष्कर्म का आरोप, सिलाई सीखकर लौट रही युवती से किया दुष्कर्म, घर पहुंचकर परिजनों को बताई आपबीती, मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, गांव के बाहर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश जारी, हरैया थाना क्षेत्र का मामला
➡️आगरा- सड़क किनारे मिला ट्रक ड्राइवर का शव, तौल कराने धर्मकांटे पर जा रहा था चालक, सड़क किनारे खड़ा मिला ट्रक, नीचे मिला शव, ब्रेन हेमरेज से मौत की आशंका, राजस्थान के मनिया का रहने वाला था मृतक, फतेहाबाद क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज के पास की घटना
➡️अलीगढ़- नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके में लगाई फांसी, परिजनों ने अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाया, दहेज के चलते एक दिन पहले घर छोड़ गए थे ससुरालजन- परिजन, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, खैर क्षेत्र के मंगोला गांव का मामला
➡️कानपुर- कानपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, पिछले 48 घंटों में 230 से अधिक वारंटी गिरफ्तार, विभिन्न थाना क्षेत्रों से दबोचे गए आरोपी, गिरफ्तार वारंटियों को कोर्ट में किया जा रहा पेश, पिछले 2 महीनों में 75 अपराधियों की मौत की जानकारी सामने आई, पुलिस ने कोर्ट को कराया अवगत
➡️वाराणसी- जल पुलिस की नई पहचान, कमिश्नर के निर्देश पर बदलेगा ड्रेस कोड, पीली टी-शर्ट और नीली लाइफ जैकेट में दिखेगी जल पुलिस, गंगा किनारे अलग पहचान बनेगी, लोग आसानी से मांग सकेंगे मदद
➡️मैनपुरी- दबंगों ने धोखाधड़ी से कराया जमीन का बैनामा, पीड़िता की सास की जमीन का कराया बैनामा, बहू सीमा देवी ने की शिकायत, SP से लगाई गुहार, तहसील घिरोर की राजस्व टीम ने जांच शुरू की, औंछा क्षेत्र के विलासपुर का मामला
➡️आगरा- मोबाइल चोरी में किरावली पुलिस पर गंभीर आरोप, चोर से 5 हजार और पीड़ित से 2 हजार लेने का आरोप, ट्रक चालक और स्थानीय पत्रकार का ऑडियो वायरल, मोबाइल वापस देने के बदले पैसे लेने का आरोप, डीसीपी पश्चिमी ने जांच ACP को सौंपी, किरावली थाना क्षेत्र का मामला
➡️मेरठ- मां बनी बेरहम हत्यारी, 7 माह के मासूम बेटे की हत्या, गला दबाकर मारने के बाद शव दफनाया, पति को शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई, हिरासत में मां ने हत्या की बात कबूली, अवैध संबंध और गृहकलह बताई जा रही वजह, मुंडाली क्षेत्र के मुरलीपुर गांव की वारदात
➡️हाथरस- युवक-युवती के शवों की पहचान हुई, रेलवे ट्रैक किनारे मिले थे दोनों के शव, ग्वालियर निवासी रिया कुशवाहा और आनंद कुशवाहा की पहचान, दोनों 31 मई से लापता थे, युवती की गुमशुदगी दर्ज थी, मुरसान क्षेत्र के दर्शना फाटक का मामला
➡️सुलतानपुर- जिले में पटरी पर नहीं आई पुलिसिंग, 121 दिन में 400 पुलिसकर्मियों के तबादले, SP चारू निगम ने बनाए रिकॉर्ड, हत्या, चोरी और लूट के मामलों में कमी नहीं, बड़ी संख्या में तबादलों पर उठे सवाल
➡️बरेली- मोबाइल कारोबारी के घर ED की छापेमारी, आशुतोष अग्रवाल के घर जांच जारी, परिवार के फोन बंद करवाए गए, लैंडलाइन कनेक्शन भी काटा गया, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल जारी, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी गंज में कार्रवाई
➡️जालौन- महंगाई पर प्रदर्शन सपाइयों को पड़ा महंगा, 40 नामजद और 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, बिना प्रशासनिक अनुमति निकाला गया था जुलूस, धारा 163 लागू होने के बावजूद प्रदर्शन, उरई कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
➡️प्रयागराज- छेड़खानी से तंग आकर किशोरी ने दी जान, पड़ोसी युवक सचिन पटेल पर आरोप, 16 वर्षीय किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या की, बदनाम करने की धमकी देने का आरोप, मेजा क्षेत्र के मटिहि बकचूंदा गांव की घटना
➡️वाराणसी- दालमंडी में ध्वस्तीकरण कार्रवाई तेज, पोकलैंड मशीनों की एंट्री के बाद तेजी आई, मकान और दुकानें ध्वस्त, रोड मैप स्पष्ट होने लगा, 11 जून से नए भवनों पर कार्रवाई, मस्जिदों को शिफ्ट करने की भी तैयारी
➡️सहारनपुर- युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आया था युवक, प्रेम विवाह को लेकर हत्या की आशंका, पत्नी ने परिजनों पर लगाया आरोप, रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र की घटना
➡️रायबरेली- स्वदेशी जागरण मंच का चिंतन-प्रशिक्षण वर्ग, 11 और 12 जून को होगा आयोजन, गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और युवा सशक्तिकरण पर मंथन होगा
➡️महोबा- पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, अंधविश्वास और झाड़-फूंक के चलते युवक की हत्या, गड़ासे से काटकर कुएं में फेंका गया था शव, 26 मई को हुई थी हत्या, श्रीनगर थाना क्षेत्र का मामला
➡️फिरोजाबाद- जिला कारागार बंदी की मौत की खबर निकली फर्जी, पुलिस ने जारी किया खंडन, अभियुक्त जितेंद्र जेल में सुरक्षित और स्वस्थ, सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरें तथ्यहीन, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
➡️कानपुर- गणेश शंकर विद्यार्थी की नई प्रतिमा स्थापित, नरोना चौराहे पर हुई स्थापना, MLA अमिताभ बाजपेई की मौजूदगी में लगी प्रतिमा, प्रतिमा चोरी मामले में प्रशासन से जवाब मांगा गया
More Stories
ग्रेटर नॉएडा 17 सितंबर 26*यमुना एक्सप्रेसवे पर ₹1 में हेलीकॉप्टर सेवा का प्रस्ताव, हेलमेट मैन ने दिया ज्ञापन
महोबा 16 सितंबर 26*कचरा संयंत्र पर लाखों रुपये खर्च, फिर भी चरखारी में सड़क किनारे और बस्ती के बीच कचरे के ढेर
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case