बड़ी खबर
शामली ९ जून २०२६ * प्रेम विवाह के चलते नाराज सेल ने बहनोई की गोली मारकर हत्या के दी
शामली से सहारनपुर अपनी पत्नी को पुलिस भर्ती के पेपर दिलाने आये खेड़ी बैरागी निवासी युवक शिवकुमार को उसी के साले मनजीत ने अपनी बहन आकांशा के प्रेम विवाह से नाराज होने के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर शिव कुमार को तमंचे से गोलीमारी, सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहा डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सहारनपुर : पुलिस भर्ती के लिए शामली से सहारनपुर पंहुचे खेड़ी बैरागी निवासी शिव कुमार अपनी पत्नी आकांशा को पुलिस भर्ती के पेपर दिलाने आया था जहा आकांशा के परीक्षा केंद्र में जाने के पश्चात प्रेम विवाह से नाराज आकांशा का भाई मनजीत वहां पंहुचा जहा पेपर समाप्ति के बाद आकांशा से घर चलने की जिद की जिसपर शिव कुमार ने विरोध किया तो हाथापाई हो गयी जिस पर मनजीत ने तमंचा निकाल कर शिव कुमार की कनपटी से सटाकर गोली चला दी, लोगो ने पुलिस को सूचना दी जिस पर शिव कुमार को अस्पताल पंहुचाया लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

More Stories
बुलंदशहर 23 नवम्बर 26* 3साल कि मासूम कि हत्या कि आरोपी महिला सोनम गिरफ्तार
हल्द्वानी23 नवम्बर 26*पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की उठी मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 23 नवंबर 26 *LED वैन से नन्हे बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश, उफरैल में गूंजा ‘नशा छोड़ो’ का नारा*