लखनऊ8जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- अखिलेश यादव 14 जून को आगरा आएंगे, एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव, आगरा के ITC मुग़ल में होगा कार्यक्रम,, विज़न इंडिया कार्यक्रम में होंगे शामिल
14 जून को आयोजित होगा विज़न इंडिया कार्यक्रम
➡कुशीनगर- गरीबों के राशन पर राशनखोरों का डाका, सरकारी राशन की 120 बोरी ट्रॉली में लोड, 120 बोरी चावल ट्रक से निजी ट्रॉली में लोड, रात के अंधेरे में किया जा रहा था अनलोड, विभाग को बिना सूचना दिए राशन ट्रांसफर, ट्रॉली में लोडिंग पर घपलेबाजी का आरोप,प्राइवेट लोगों द्वारा राशन वितरण का मामला , तहसीलदार ने ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, बरवा जंगल के पास ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, कसया थाना क्षेत्र का मामला
➡आगरा- पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट, पथराव, फायरिंग से फैली दहशत,जगदीशपुरा क्षेत्र के अवधपुरी का मामला, पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, मुकदमे में 2-3 अज्ञात आरोपी भी शामिल
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ,आदित्य के पास से लाइसेंसी पिस्तौल बरामद, पिस्तौल पिता के नाम पर लाइसेंसी बताई , पुलिस ने कारतूस और खोखे भी बरामद किए, पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी
➡हापुड़- जिले में गर्मी का सितम लगातार जारी,तीन दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री बरकरार,तपिश के साथ ही गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही
➡हापुड़- रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, पिता की डांट के बाद घर से निकला था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना
➡बुलंदशहर – फायरिंग कांड का वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद आरोपी कुलदीप गिरफ्तार, 15 मई की फायरिंग घटना में शामिल था, 4 कारतूस, 2 खोखा कारतूस बरामुद हुए, हसनपुर लडोकी बम्बे के पास हुई मुठभेड़, थाना ककोड़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡मथुरा – SSP का एक्शन, 4 उपनिरीक्षकों पर गिरी गाज, 3 उपनिरीक्षक को किया निलंबित, 1 लाइन हाजिर, माफियाओं की निगरानी, विवेचना में की लापरवाही
➡लखनऊ- आज से प्रदेश में BJP का जनसंपर्क अभियान, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम, 12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण के कार्यक्रम, 14 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश में जनसंपर्क कार्यक्रम, भाजपा नेता प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे, 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर लगेगा, 16, 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, 17 से 20 जून तक जिलों में प्रदर्शनी लगाई जाएगी, केंद्र-राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगेगी, 21 जून को योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम होंगे
➡डोमिनिकन रिपब्लिक-डोमिनिकन रिपब्लिक में विमान हादसा, पायलट, को-पायलट की हादसे में मौत, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, हवा में उछला, फिर बना आग का गोला, अमेरिका में रजिस्टर्ड प्राइवेट जेट क्रैश, ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश
➡कौशाम्बी – उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आज ,जनपद में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए, थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा
➡रायबरेली-आज होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा, में 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बढ़ी भीड़
➡लखनऊ-लखनऊ में साइबर ठगों का आतंक, पुलिसकर्मी समेत चार लोगों से ठगी, 9.19 लाख रुपए बैंक खाते से उड़ाए, बीकेटी, अलीगंज और चिनहट में घटना, SI भानू सिंह से खाते से 1.64 लाख उड़ाए, साइबर क्राइम सेल ने सभी मामलों में केस लिखा
➡देहरादून- आज से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष अभियान, मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान,प्रदेशभर में BLO घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे, 8 जून से 7 जुलाई तक चलेगा सत्यापन अभियान, 11,733 BLO मतदाताओं से करेंगे सीधा संपर्क, 14 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा
——————————-
*सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से, रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए, 7 से 10 जून तक चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें, लखनऊ-गोरखपुर रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, परीक्षा आज से शुरू होकर तीन दिनों तक चलेगी, सभी स्पेशल ट्रेनों में 12 कोच लगाए जाएंगे, लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए व्यवस्था
➡सीतापुर- यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आज से, 3 दिनों तक दो पालियों में होगी परीक्षा, जिले में 8 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा, करीब 19 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल, केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेंगे के पुख्ता इंतजाम
➡लखनऊ-आज से यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा8, 9 और 10 जून को 2 पालियों में परीक्षा29 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगेअभ्यर्थियों को पहचान पत्र,पेन लाना अनिवार्यकेंद्र कंट्रोल रूम से जुड़े,मॉनिटरिंग होगी30 हजार से अधिक CCTV से त्रिस्तरीय निगरानी, केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू, सभी अभ्यर्थियों की जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
➡जालौन- BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जालौन पहुंचे, पंचायत चुनाव पर खामोश रहे पंकज चौधरी , मंदिर से चढ़ावा गायब होने पर कहा , ‘अखिलेश से जाकर पूछिए सवाल का वही देंगे जवाब’
➡बरेली- ऊर्जा मंत्री ने लगाई कड़ी फटकार, बिजली अधिकारियों को लगाई फटकार, फोन न उठाने वाले 4 अधिकारियों पर गिरी गाज, सभागार में ऊर्जा मंत्री ने बुलाई अहम बैठक, कैमरा रिकॉर्डिंग के बिना दर्ज केस कीहोगी जांच., शिकायतें सीधे सीएम तक पहुंचाने की चेतावनी, चीफ इंजीनियर के आदेश पर कार्रवाई की तैयारी, चार अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी, दो जूनियर इंजीनियरों को चेतावनी जारी, दो अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई
➡हाथरस – हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी के साथ बदसलूकी, स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान युवक ने की अभद्रता, डिंपल चौधरी ने युवक को स्टेज पर थप्पड़ जड़ा, वीडियो डिंपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, सासनी क्षेत्र की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं डिंपल, हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡अमेठी- जिले में आज से होने वाली परीक्षा को लेकर अमेठी का पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखी अमेठी क्षेत्राधिकार मनोज मिश्रा खुद बस स्टैंड पहुंचकर परीक्षार्थियों से बात की
➡कुशीनगर- गरीबों के राशन पर राशनखोरों का डाका, सरकारी राशन की 120 बोरी ट्रॉली में लोड, 120 बोरी चावल ट्रक से निजी ट्रॉली में लोड, रात के अंधेरे में किया जा रहा था अनलोड, विभाग को बिना सूचना दिए राशन ट्रांसफर, ट्रॉली में लोडिंग पर घपलेबाजी का आरोप, प्राइवेट लोगों द्वारा राशन वितरण का मामला , तहसीलदार ने ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, बरवा जंगल के पास ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, कसया थाना क्षेत्र का मामला
➡सीतापुर- जेवरात को लेकर पिता, बेटे, बहू में विवाद, बहुओं और बेटों ने पिता को जमकर पीटा, बेटों, बहुओं की पिटाई से पिता घायल, पुलिस ने आरोपी बेटों पर दर्ज किया केस, मछरेहटा थाना क्षेत्र के परसदा का मामला
➡लखनऊ- INDIA ब्लॉक की अहम बैठक आज दिल्ली में, दिल्ली में INDIA ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक होगी, 12 बजे कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होगी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव बैठक में शामिल होंगे,अखिलेश आज सुबह लखनऊ से दिल्ली रवाना होंगे, सपा राष्ट्रीय महासचिव राम गोपल यादव मौजूद रहेंगे
➡हापुड़- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 2 घायल बदमाशों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, उद्योगपति नरेंद्र के घर हुई थी डकैती , एक सिपाही निकला वारदात का मास्टरमाइंड
सिपाही ने करीब 4 महीने तक की थी रेकी, सीतापुर में तैनात है आरोपी सिपाही, पुलिस ने 24 लाख रुपये नकद बरामद किए, 4 तमंचे और 2 बाइक पुलिस ने की जब्त
➡सोनभद्र- निजी अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत , पैर का ऑपरेशन कराने आई थी अस्पताल , उपचार के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही, परिजनों ने गलत उपचार का आरोप लगाया, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡लखनऊ पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश सनी कश्यप के पैर में गोली लगी, महिला से छेड़खानी और लूटपाट का मामला, ऑटो चालक, साथी ने ऑटो में की थी छेड़खानी, विरोध करने पर महिला को ऑटो से फेंका था, सेक्टर-25 रिंग रोड के पास हुई थी वारदात, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हुए थे, कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद, सर्वोदय नगर बंधा रोड पर हुई मुठभेड़
➡दिल्ली – दिल्ली में मकान की छत गिरी, मकान की छत अचानक भरभराकर गिरी, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी, समय रहते लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचे, दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में हादसा
➡दिल्ली- अग्निकांड पर CM धामी ने CM रेखा गुप्ता से की बात, केशव नेगी की गिरफ्तारी पर धामी ने जताई चिंता, रेखा गुप्ता ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा, “किसी निर्दोष के साथ नहीं होगा अन्याय”- रेखा, धामी ने केशव नेगी के परिवार को भरोसा दिया, उत्तराखंड सरकार परिवार के साथ खड़ी – धामी, मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन.

More Stories
सुल्तानपुर ८जुन २०२६ * पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर द्वारा जनसुनवाई कर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश।
कानपुर देहात8जून26*मंत्री प्रतिभा शुक्ला के हस्तक्षेप से सुलझा बड़ा विवाद, परिजनों को मिला मुआवजा
नई दिल्ली8जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से महत्वपूर्ण खबरें