*ब्रेकिंग न्यूज़ मोहनलालगंज*
लखनऊ7 जून2026*जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, उमेश पाल पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमले का आरोप
लखनऊ से विष्णु गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
मोहनलालगंज, लखनऊ। जमीन कब्जाने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के खुजहेटा निवासी राममिलन ने उमेश पाल पुत्र रामखिलावन व उसके साथियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित राममिलन ने बताया कि मोहनलालगंज खुजहेटा स्थित उसकी जमीन पर उमेश पाल कब्जा करना चाहता है। इसी दौरान विपक्षियों ने घेरकर लाठी-डंडों से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित की पत्नी, बेटी को चोटें भी आई हैं।
आरोप है कि उमेश पाल जबरन जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करना चाहता है। कब्जे के प्रयास को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। पीड़ित ने , हमलावरों पर कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 जून 26 *पूर्णिया में उमड़ा ‘नेत्रदान का सैलाब’, आँखों पर पट्टी बाँधकर सड़कों पर उतरे 500 लोग*
मथुरा 7 जून 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त को 03 चोरी की बैट्री सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 7 जून 26* अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू व चोरी के 02 मोवाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार ।*