June 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर7जून26*ऐतिहासिक सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्र मण्डल समिति के सेवाभावी सदस्यों द्वारा एक बार फिर साप्ताहिक स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया।

सुल्तानपुर7जून26*ऐतिहासिक सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्र मण्डल समिति के सेवाभावी सदस्यों द्वारा एक बार फिर साप्ताहिक स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया।

दिनांक – 07.06
2026 (रविवार) प्रातः 06:00 से 09:00 बजे तक कुशभवनपुर (सुलतानपुर)के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्र मण्डल समिति के सेवाभावी सदस्यों द्वारा एक बार फिर साप्ताहिक स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया।
प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार भी समिति के सदस्यों ने आराम करने के बजाय माँ गोमती की सेवा और पर्यावरण संरक्षण के नाम समर्पित किया।
अक्सर यहाँ आने जाने वालों के द्वारा पॉलीथिन,पूजा-सामग्री के कारण घाट पर गंदगी जमा हो जाती है। जिसकी सफाई के लिए आज सुबह-सुबह गोमती मित्र मण्डल की टीम पूरे उत्साह और आवश्यक उपकरणों (झाड़ू, कैरेट, फावड़े,बेल्चे) के साथ धाम पर एकत्र हुई।
समिति के सदस्यों ने
माँ गोमती के पावन तट नदी के किनारे जमा प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन, सड़े-गले फूल और अन्य कचरे को निकाल कर तट को बिल्कुल साफ किया साथ ही समिति द्वारा सीताकुण्ड धाम मंदिर के मुख्य परिसर, सीढ़ियों और आसपास के रास्तों पर व्यापक झाड़ू लगाई गई और बिखरे हुए कूड़े को डस्टबिन तक पहुंचाया गया।
समिति के सदस्यों ने धाम पर मौजूद स्थानीय दुकानदार, पुरोहित और आने वाले श्रद्धालुओं से बातचीत की। उन्होंने सभी से विनम्र अपील की कि पूजन की बची हुई सामग्री या कोई भी प्लास्टिक, पक्का कलश,पक्की मूर्तियां इत्यादि सीधे माँ गोमती के जल में न प्रवाहित करें बल्कि धाम पर बने हवन,पूजन सामग्री कुण्ड में ही डाले।
समिति द्वारा आयोजित इस साप्ताहिक स्वच्छता श्रमदान में
रुद्र प्रताप सिंह मदन,राकेश सिंह ददू,दाऊ जी, अजय प्रताप सिंह,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,मुन्ना सोनी,सौरभ कसौधन
अभय,रामू सोनी,
अर्जुन यादव,अरुण अग्रहरि आदि सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Taza Khabar