मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर: 6जून 26 *संगीत विधा निर्गुण स्वर एवं गीत की जानकारी दी गई*
संत कबीर अकादमी मगहर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में 10 दिवसीय कार्यशाला जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया, मीरजापुर में आयोजित किया गया है। आज कार्यशाला के सातवें दिन मुख्य अतिथि के रूप मे लोक जनजाति एवं संस्कृति विभाग के निदेशक अतुल द्विवेदी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर कार्यशाला का आरम्भ किया गया। अतिथि द्वारा जीवन में संगीत के महत्व के बताते हुए कहा कि बिना संगीत जीवन नीरस हो जाता है। जीवन में अच्छे स्वास्थ्य के लिए संगीत बहुत जरूरी है।आज सातवें दिन दिन बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती बंदना भजन में कजरी, लोकगीत, भजन, देवी गीत छात्रों द्वारा गाया गया ।प्रशिक्षक डॉ जाह्नवी पांडे द्वारा । हारमोनियम पर प्रदीप और ढोलक पर कुश उपस्थित रहे। संगीत विधा निर्गुण स्वर एवं गीत की जानकारी प्रशिक्षिका डॉ जाह्नवी पाण्डेय द्वारा दी गई। कार्यक्रम में 100छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दूबे डायरेक्टर का इस कार्यशाला के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर डॉ भुवनेश्वर द्विवेदी, चौलर लोक गीत गायक जटा शंकर रामसागर, महेश, अशोक शेष नारायण, अभिषेक ,शिव राम शर्मा महामंत्री, संस्कार भारती छात्र / छात्राएं उपस्थित रही।

More Stories
सुल्तानपुर 9 सितंबर 26*सपा के बैनर तले राजेश निषाद के नेतृत्व में छतौना कलां में हुआ निषाद सम्मेलन 11*
शाहजहांपुर 9सितंबर 26*सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी
पूर्णिया 9 सितंबर 26*पूर्णिया पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ तस्कर और चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर गिरफ्तार