मिर्जापुर: 5 जून 2026 व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
दिनांक 05.06.2026 को आयुक्त राज्य कर, उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में संयुक्त आयुक्त(कार्यपालक), मीरजापुर दिनेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में उपायुक्त राज्य कर, खण्ड-1 अन्जेश बरनवाल और उपायुक्त खण्ड-2 दुर्गेश यादव द्वारा अपने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आज दिनांक 05.06.2026 को बाजीराव कटरा स्थित होटल कृष्णा पैलेस के हॉल में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खण्ड-1 और खण्ड-2 के सम्मानित व्यापारियों/करदाताओं व व्यापार बन्धु पदाधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई।
सभा को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त अन्जेश बरनवाल और दुर्गेश यादव ने बताया कि आज के संवाद का उद्देश्य राजस्व संग्रह की वृद्धि, अधिकाधिक व्यापारियों का जीएसटी मे पंजीकरण , जीएसटी 2.0 सुधार , जीएसटी कंप्लायंस व संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए व्यापारीगण के सुझावों को प्राप्त करना और उनका समाधान उपलब्ध कराना है। उपस्थित व्यापारियों और अधिवक्ताओं द्वारा जीएसटी रिटर्न, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), ई-वे बिल, पंजीकरण एवं अन्य कर संबंधी विषयों पर अपने प्रश्न एवं समस्याएँ प्रस्तुत की गईं। संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार दुबे द्वारा इन जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा कर-अनुपालन को सरल एवं सुगम बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। व्यापारियों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं का संज्ञान लेते हुए श्री दुबे द्वारा उनके उचित निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में दिनेश कुमार दुबे (संयुक्त आयुक्त) अन्जेश बरनवाल और दुर्गेश यादव (उपायुक्त) ओम प्रकाश शुक्ला और विनोद कुमार (सहायक आयुक्त) के अतिरिक्त व्यापारी प्रतिनिधि शत्रुघ्न केसरी, मोहन दास अग्रवाल, आशीष बुधिया, उमा बरनवाल तथा अधिवक्ता प्रतिनिधि कुलदीप खंडेलवाल, मनोज मैनी, मनोज अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव आदि अनेक व्यापारी व अधिवक्तागण उपस्थित रहें।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा विभाग एवं व्यापारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने में उपयोगी सिद्ध हुआ।

More Stories
लखनऊ22जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नोयडा22जुलाई26*दिल्ली प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए पुलिस वालों द्वारा घर में ही नजर बंद कर दिया गया है ।
जालौन22जुलाई26*दिल्ली के जंतर-मंतर की घटना पर गरमाई सियासत, I.N.D.I.A. गठबंधन ने किया जोरदार प्रदर्शन