मुंबई ४ जून २०२६ * फ़िल्म निर्माता और पूर्व केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
मुंबई *फ़िल्म निर्माता और पूर्व केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से लिवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावटी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
पहलाज निहलानी हिंदी फिल्म उद्योग के चर्चित निर्माताओं में गिने जाते थे। उन्होंने ‘शोला और शबनम’, ‘आंखें’, ‘अंदाज़’, ‘पाप की दुनिया’, ‘तलाश’ और ‘रंगीला राजा’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया। गोविंदा और चंकी पांडे जैसे कलाकारों को शुरुआती बड़ा मौका देने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है।
वर्ष 2015 से 2017 तक वह केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष रहे। उनके कार्यकाल के दौरान ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है और कई कलाकारों व फिल्मी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

More Stories
सुल्तानपुर 9 सितंबर 26*सपा के बैनर तले राजेश निषाद के नेतृत्व में छतौना कलां में हुआ निषाद सम्मेलन 11*
शाहजहांपुर 9सितंबर 26*सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी
पूर्णिया 9 सितंबर 26*पूर्णिया पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ तस्कर और चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर गिरफ्तार