भागलपुर ४ जून २०२६ * राहुल गांधी का बयान देश में अराजकता फैलाने का गंभीर षड्यंत्र – राहुल गांधी बुद्धि विवेक सब खो चुके हैं : ओमप्रकाश
________
भागलपुर *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले एक साल में पद छोड़ने और आर्थिक सुनामी वाले राहुल गांधी के दावे पर गुरुवार को भाजपा नेता ओम प्रकाश उपाध्याय ने कडीं प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा यह कोई साधारण बयान नहीं है,बल्कि देश में अराजकता फैलाने का गंभीर षड्यंत्र है। राहुल गांधी बुद्धि विवेक सब खो चुके हैं। राहुल गांधी एंड कंपनी ने जब देख लिया की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता के हृदय से हटाया नहीं जा सकता और सीधी लोकतांत्रिक लड़ाई से भाजपा को परास्त नहीं किया जा सकता है, तो अब इस तरह का बयान दे कर देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया तथा स्पष्ट किया कि भारत की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत स्थिति में है और मोदी सरकार नागरिकों और व्यवसायों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है। राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत है कि उनको भारत का कुछ भी अच्छा होता देख ही नहीं सकते। राष्ट्र एवं देश के संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना चाहते हैं। देश की जनता समझदार है। जनता ने बार-बार कांग्रेस को करारा जवाब दिया। इंडी गठबंधन कि भारत में आग लगाने की साजिश कभी कामयाब नहीं हो पाएगा।

More Stories
सुलतानपुर४ जून २०२६ * थाना कादीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद
मथुरा 4 जून 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 509 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 4 जून 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 550 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार ।*