लखीमपुर खीरी ०२ जून २०२६ * ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ग्राम पंचायतों में हुए भारी भुगतान जांच के घेरे में आ गए हैं।
लखीमपुर खीरी – ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ग्राम पंचायतों में हुए भारी भुगतान जांच के घेरे में आ गए हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने भुगतान और विकास कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी है।
◆ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत संसारपुर में निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों में अनियमितताएं मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव राकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही निर्माण सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।
◆सीडीओ ने स्पष्ट किया है कि जांच में अनियमित भुगतान या सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित जिम्मेदारों से रिकवरी कराई जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
लखनऊ2जून26*कागज़ों में ‘हर घर जल’, हकीकत में ‘हर घर संकट’!
पूर्णिया बिहार 2 जून 26 *प्रभारी सचिव ने परखे सहयोग शिविर, बोले- देरी बर्दाश्त नहीं
सुल्तानपुर ०२ जून २०२६ * जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई संपन्न।