भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर ३० मई २६ * सबौर थाना अंतर्गत आर०पी०एफ० जवान के हत्या मामले के मुख्य आरोपी गिरफ्तार अन्य कि तलाश जारी।
भागलपुर * दिनांक-27.05.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर को सूचना प्राप्त हुआ कि सबौर थानान्तर्गत डियूटी के दौरान एक आर०पी०एफ० जवान लपाता हो गये है।
इस संबंध में आ०पी०एफ० इंस्पेक्टर बिपिन कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर सबौर थाना कांड कांड सं0-182/2026 दिनांक-27.05.2026 को प्राथमिकी दर्ज की गयी।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा लापाता आर०पी०एफ० जवान की खोजबीन किया जा रहा था। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुआ कि सबौर थानान्तर्गत शंकरपुर पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसकी पहचान आर०पी०एफ० इंस्पेक्टर बिपिन कुमार के द्वारा लापता जवान धर्मेन्द्र कुमार के रूप में की गयी ।
उक्त कांड के उद्दभेदन एवं जवान के मृत्यु के संबंध में गठित टीम के द्वारा तकनिकी एवं मानवीय अनुसंधान करना प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ की उक्त आर०पी०एफ० जवान की हत्या डियूटी के दौरान ट्रेन में चोरी करने वाले चोरों को चोरी करने का विरोध करने के कारण उक्त जवान को अकेला पाकर अपहरण करते हत्या कर दिया गया है।
गठित टीम के द्वारा इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगतार विभिन्न जगहों पर छापामारी किया जा रहा था। इसी क्रम में तकनिकी सूचना प्राप्त हुआ कि इस कांड में संलिप्त मुख्य अपराधकर्मी 01. चिकु यादव पिता-उपेन्द्र यादव सा0-लैलख थाना-सबौर जिला-भागलपुर सबौर थानान्तर्गत ग्राम-कोदवार बहियार में छिपा हुआ है। जिसके छापामारी के क्रम में विधिवत् गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के पास से जवान के वर्दी का भिशिल कोड एवं जला हुआ कपड़ा बरामद हुआ है। इस संबंध आवश्यक पूछ-ताछ कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है तथा इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगतार छापामारी किया जा रहा है। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मी पूर्व में हत्या कांड का मामले में जेल जा चूका है। इनका और भी अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
बरामदगी :-01. जवान के वर्दी का भिशिल कोड।02. जला हुआ कपडा का अवशेष। गिरफ्तारी विवरणी :-01. चिकु यादव पिता-उपेन्द्र यादव सा0-लैलख थाना-सबौर जिला-भागलपुर। छापामारीदल की विवरणी :-पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष बिट्टु कुमार कमल सबौर थाना।पु०अ०नि० राजेश्वर सिंह सबौर थाना।पु०अ०नि० कुंदन कुमार सबौर थाना।पु०अ०नि० बमबम कुमार सबौर थाना।सशस्त्र बल सबौर थानां।

More Stories
लखनऊ30मई26*लखनऊ में भाजपा नेता हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार:*
बांदा30मई26*ओवरलोड बालू के खेल का ‘मास्टरमाइंड’ कौन? सूत्र बोले- जावेद खान चलाता है पूरा सिंडिकेट* *
बांदा 30 मई 26*ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकार एक सजक पत्रकार होता है राकेश सचान मंत्री*