सुल्तानपुर ३० मई २६ * जिलाधिकारी महोदय द्वारा अंकारीपुर, दूबेपुर स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) का किया गया मासिक निरीक्षण।
सुलतानपुर 30 मई/जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा रायबरेली रोड स्थित अंकारीपुर, दूबेपुर में ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट वेयर हाउस के माह मई का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैलेट यूनिट, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, रिजेक्टेड यूनिट कक्ष, वीवीपैट कक्ष, सी.सी.टी.वी. कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गयी।
उक्त वेयर हाउस में विधानसभा क्षेत्र-सुलतानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर निर्वाचन क्षेत्र की ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट मशीने लॉक के अन्दर संरक्षित हैं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट वेयर हाउस/स्ट्रांग रूम निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय।
इस अवसर पर मान्यता प्राप्त समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ गण उपस्थित रहे !!

More Stories
दिल्ली ३० मई २६ * दिल्ली में एक और आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश, ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 आरोपी गिरफ्तार…
लखनऊ ३० मई २६ * वाणिज्य बन्धु की बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने डीएम से सभी सरकारी विभागों में व्यापारियों से खरीद किए जाने को प्राथमिकता दिए जाने की मांग की
भागलपुर ३० मई २६ * सबौर थाना अंतर्गत आर०पी०एफ० जवान के हत्या मामले के मुख्य आरोपी गिरफ्तार अन्य कि तलाश जारी।