May 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली26मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

नई दिल्ली26मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

नई दिल्ली26मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 मई 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* हस्त – पूर्णरात्रि
*💫करण-* वणिज – 17:45 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सिद्धि – 27:09 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 05:25
*🌄सूर्यास्त-* 19:10
*🌙चन्द्रोदय-* 14:50
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 15:44 से 17:27
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी एकादशी पूर्णरात्रि , नौतपा जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 05:27 तक , विघ्नकारक भद्रा 17:42 से , कुमारयोग , रवियोग , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , मेला श्री मुरारीदेवी (सरकाघाट , हि.प्र.) , क्रान्तिकारी श्री छगनराज चौपासनी वाला जयन्ती , श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख जयन्ती , श्री गणपति सच्चिदानंद स्वामीजी जन्म दिवस व पहलवान श्री सुशील कुमार जन्म दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार वार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी एकादशी 06:24 तक पश्चात् द्वादशी प्रारम्भ , नौतपा जारी , पुरुषोत्तमा कमला एकादशी व्रत (सभी के लिए) , श्रीश्यामबाबा जागरण , विघ्नकारक भद्रा 06:23 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*सुशीलो मातृपुण्येन,*
*पितृपुण्येन चातुर: ।*
*औदार्यं वंशपुण्येन,*
*आत्मपुण्येन वैभवम्।।*
*भावार्थ👉*
_कोई भी व्यक्ति अपनी माता के पुण्य से सुशील होता है, पिता के पुण्य से चतुर होता है, वंश के पुण्य से उदार होता है और अपने स्वयं के पुण्य होते हैं तभी वह भाग्यवान होता है।अतः भाग्य प्राप्ति के लिए सत्कर्म आवश्यक है।_
🌹

*26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1679 – ब्रिटेन की संसद ने बन्दी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया था, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है।
1703 – पुर्तगाल महा संधि में शामिल हुआ।
1739 – मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।
1805 – नेपोलियन को इटली के राजा का ताज पहनाया गया।
1822 – नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत हुई।
1828 – माना जाता है कि जंगली बच्चा कास्पर हॉसर नूरमबर्ग, जर्मनी में खोजा गया।
1889 – पहली बार एफिल टॉवर का एलिवेटर आम जनता के लिए खोला गया।
1896 – पहली अमेरिकी अंतः मेनहट्टन बीच पर साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया।
1908 – लंदन में फ्रेंको-ब्रिटिश प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
1926 – लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1926 – हिमालय की गोद में बसे गढ़वाल में नरभक्षी तेंदुए के बड़े आतंक का अंत हुआ।
1938 – जर्मनी के वॉल्फ़्सबुर्ग शहर में अडोल्फ़ हिटलर ने फ़ॉक्सवैगन कार के कारखाने का शिलान्यास किया था।
1946 – अमेरिका में एच बम के लिए पेटेंट दायर किया गया।
1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।
1955 – चार्ल्स इवान्स ने दुनिया की तीसरे नम्बर की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंघा पर विजय प्राप्त की थी, जिसकी ऊँचाई 8585 मीटर है।
1957 – बंबई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
1972 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1972 – विलंड्रा नेशनल पार्क ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया।
1980 – दक्षिण कोरिया के सैन्य सरकारी बलों और समर्थक लोकतंत्र के प्रदर्शनकारियों ने 2,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला गया।
1983 – 7.7 रिएक्‍टर स्‍केल से जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हुई।
1987 – श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।
1994 – सिंगल माइकल जैक्सन ने एक्ट्रेस लिसा मैरी प्रेसले से शादी की।
1998 – जापान के सम्राट अकीहितो ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनके देश की ओर से दी गई यातनाओं पर दु:ख जताया। जापान ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 50,016 ब्रिटिश सिपाहियों को बंदी बनाया था जिनमें से 12,433 की या तो मौत हो गई या उन्हें कैद में मार दिया गया।
1999 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।
1999 – सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 318 रनों की साझेदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
2002 – चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे।
2006 – इंडोनेशिया के जावा में आए भूकंप के कारण 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख बेघर हुए।
2006 – विज्ञान जगत् में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।
2007 – भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न।
2008 – भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की।
2008 – मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा।
2008 – नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित किया।
2008 – कान फ़िल्म महोत्सव में फ़्रांसीसी फ़िल्म ‘द क्लास एंतरे लेसमुर्स’ को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ‘पाल्मे डी केयर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2010 – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृक संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया।
2013 – मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर आईपीएल ट्वंटी 20 खिताब अपने नाम किया।
2014 – भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2019 – स्विट्जरलैंड ने साझा की स्विस बैंकों के भारतीय ग्राहकों की बैंकिंग जानकारी, 11 भारतीयों को नोटिस।
2019 – अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया जो व्यक्ति के पसीने, लार, खून या मूत्र से तनाव का कारण बनने वाले विभिन्न हार्मोन की जांच करने में सक्षम है।
2020 – भारत और ऑस्‍ट्रेलिया ने रणनीतिक साझेदारी के तहत आपसी सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति व्‍यक्‍त की।
2020 – विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कोविड-19 रोगियों पर हाइड्रॉक्‍सी-क्‍लोरोक्‍वीन के क्लीनिकल ट्रॉयल अस्‍थायी रूप से स्‍थगित किये।
2021 – माली के अंतिम राष्‍ट्रपति ने हिरासत में रहते हुए इस्तीफा दिया और प्रधानमंत्री ने इस्‍तीफा दिया।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चेन्नई में 31,500 करोड़ रुपये से अधिक की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण किया और आधारशिला रखी।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईएसबी, हैदराबाद के 20 साल पूरे होने के अवसर पर दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
2022 – विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के 22वे उपराज्यपाल के रूप शपथ ली।
2023 – कैमरून में बस के ट्रक से टकराने से कम से कम 19 यात्रियों की मौत हुई व की घायल हुए।
2023 – अंतर्राष्ट्रीय जलवायु अनुसंधान बैठक में भारत का राष्ट्रीय जलवायु अनुसंधान कार्यक्रम जारी किया गया।
2024 – मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे की सेवा में 30 जून, 2024 तक एक महीने के विस्तार को मंजूरी दी।
2025 – गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में कम से कम 52 लोग मारे गए , जिनमें से 36 लोग एक स्कूल से बने आश्रय स्थल में मारे गए।

*26 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1906 – रामकिंकर बैज – भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार थे।
1912 – छगनराज चौपासनी वाला – प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
1932 – बेनू सेन – कोलकाता , एक भारतीय फोटोग्राफर थे।
1937 – मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) – दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।
1940 – सरताज सिंह – ‘भारतीय जनता पार्टी’ (भाजपा) के नेता। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1942 – परम पूज्य श्री गणपति सच्चिदानंद स्वामी जी एक धार्मिक व्यक्ति।
1945 – विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1946 – अरुणा रॉय – भारत बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं।
1983 – सुशील कुमार पहलवान – ‘बीजिंग ओलिंपिक’ खेलों में भारत के लिए ‘कांस्य पदक’ विजेता।

*26 मई को हुए निधन👉*

1934 – चम्पक रमन पिल्लई – भारतीय राजनैतिक कार्यकर्ता और क्रांतिकारी थे।
1986 – श्रीकांत वर्मा – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।
2017 – के. पी. एस. गिल – पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे।
2020 – हांगकांग की “ईस्ट नेट” रिपोर्ट के अनुसार, 26 मई को स्थानीय समय में, हांगकांग और मकाऊ के एक प्रसिद्ध देशभक्त उद्यमी होंगशेन हो (98) का निधन हुआ।
2021 – बहुमुखी प्रतिभा की धनी जानी-मानी चित्रकार, लेखक और कला समीक्षक अलका रघुवंशी का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गीतकार और संगीतकार जैक ली (71) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी ऑर्गन वादक रूबेन विल्सन (88) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी कनाडा के फुटबॉल खिलाड़ी चिप केल (75) का निधन हुआ।

*26 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मेला श्री मुरारीदेवी (सरकाघाट , हि.प्र.)।
🌟 क्रान्तिकारी श्री छगनराज चौपासनी वाला जयन्ती।
🌟 श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख जयन्ती।
🌟 श्री गणपति सच्चिदानंद स्वामीजी जन्म दिवस।
🌟 पहलवान श्री सुशील कुमार जन्म दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Taza Khabar