महोबा23मई26*चरखारी के ऐतिहासिक मंगलगढ़ किले में तोप चोरी का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार
चरखारी से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट
महोबा*मंगलगढ़ किला में रियासत कालीन ऐतिहासिक तोप को काटकर चोरी करने का प्रयास किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि किले में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड एवं नगर पालिका कर्मचारियों की सतर्कता के चलते चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया।
नगर पालिका के लेखा लिपिक संजीत कुमार द्वारा मामले की लिखित तहरीर पुलिस को दी गई है। पकड़े गए युवक के पास से बरामद आधार कार्ड में उसका नाम रजनीकांत मिश्रा निवासी गोरखपुर अंकित बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की जांच की जा रही है। ऐतिहासिक धरोहर पर चोरी के प्रयास की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

More Stories
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*