*Big Breaking News kanpur*
कानपुर नगर21मई26*फैक्ट्रियों में श्रमिकों के शोषण पर अब बड़ी कार्रवाई तय, श्रमायुक्त का सख्त अल्टीमेटम*
कानपुर नगर*फर्मों के माध्यम से ठेकेदारी पर किए जा रहे कार्य पर भी दिखेगा असर, फंड, बोनस और वेतन पर घपला करने वाले ठेकेदारों व मुंशियों पर भी होगी सख़्त कार्यवाही*
*उत्तर प्रदेश के श्रम आयुक्त मार्केण्डय शाही ने कानपुर में बढ़ते श्रमिक आंदोलनों, न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम और पे-स्लिप न दिए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है*।
*डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल, उद्योगपतियों और श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ हुई अहम बैठक में साफ कहा गया कि अब किसी भी फैक्ट्री, फर्म या ठेकेदार द्वारा प्राइवेट कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा*।
*श्रमिकों को तय न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम भुगतान और पे-स्लिप देना अनिवार्य होगा, लापरवाही मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी*।
*श्रमायुक्त ने चेतावनी दी कि श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाली फैक्ट्रियों और फर्मों पर अब श्रम विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम अचानक निरीक्षण करेगी।*
*लंबे समय से प्राइवेट कर्मचारियों से कम वेतन में ज्यादा काम लेने, बोनस रोकने, फंड में भी घपला करने और अन्य सुविधाओं से वंचित रखने वाले मालिकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रशासन के इस सख्त रुख के बाद औद्योगिक क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है।*

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 मई 26 डीएम की अध्यक्षता में पूर्णिया में समीक्षा बैठक*
कानपुर नगर21मई26*शिवराजपुर छतरपुर रजबहे की पुलिया की उखड़ी आरसीसी रोड
लखीमपुर खीरी21मई26*बूंदी के लड्डू खाने से हुई तवियत खराब, खाद्य सुरक्षा आधिकारी की दिया शिकायती पत्र