महोबा20मई26*कोतवाल कि अभद्रता से आहत हेडकांसटेबिल ने त्याग पत्र भेजा
सी ओ बोले जानकारी नहीं है
अजय कुमार विश्वकर्मा महोबा यूपीआजतक
फोटो,,,,हेड मुहर्रिर चरखारी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
महोबा ।जनपद महोबा की कोतवाली चरखारी में कार्यरत एक हेड कांसटेबिल ने प्रभारी निरीक्षक पर अभद्र व्यवहार’ व जेल भेजने की धमकी किए जाने से क्षुब्ध होकर अपने पद से त्याग पत्र का पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा है तथा बीमारी का हवाला देते हुए गृह जनपद बिन्दकी में इलाज कराने का हवाला दिया है। बताते चले कि हेडकांसटेबिल रनवीर सिंह तोमर चरखारी में विगत ढाई वर्ष से तैनात हैं। श्री तोमर का आरोप है कि थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है तथा उन्होंने जेल भेजने की धमकी दी है। पुलिस अधिकारियों को भेजे अपने पत्र में श्री तोमर का आरोप है कि रिट सेल द्वारा ऐसे शस्त्र लाईसेंस धरकों की सूची मांग गयी थी जिनके विरूद्ध दो या उससे अधिक मामले पंजीकृत हैं। कम्प्यूटर की जानकारी न होने के कारण सीसीटीएनएक कर्मचारी से सूची मांगी गयी लेकिन समय से उपलब्ध नहीं हुई और इसी बीच थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने सूची मांग तथा सूची सीसीएनटीएस से प्राप्त न होने के बताए जाने पर थाना प्रभारी अभद्र व्यवहार करने लगे तथा फरियादियों के सामने ही गाली गलौच करते हुए कहा कि यहीं मारेंगे और यहीं से जेल भेज देंगे। आरोप है कि थाना प्रभारी ने यह भी धमकी दी है कि अगर एसपी से शिकायत की तो वो हाल करूंगा का पूरा परिवार याद रखेगा। इस बावत फोन पर वार्ता करने पर श्री तोमर ने बताया कि अभद्रता के दौरान एसएसआई’ थाना स्टाफ मौजूद था जहां एसएसआई ने ही थाना प्रभारी को उनके चेम्बर में ले जाकर मामले का शान्त कराया लेकिन उनके अभद्र व्यवहार के कारण उनकी तबियत बिगड़ गयी और उपनिरीक्षक रामनरेा दुबे व सीओ चरखारी को सूचना दी गयी। इलाज के लिए 23 मई को अवकाश लिया जहां थाना प्रभारी ने स्वयं खड़े होकर सीसीटीएनएक कर्मचारी राहुल रंजन से दर्ज कराया गया। श्री तोमर ने कहा कि उनकी 18 साल की सेवा में कोई कार्यवाही नहीं है तथा साफ सुथरी व सम्मानजनक स्थिति मे नौकरी की है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने इस्तीफा की कापी सार्वजनिक न करते हुए पुलिस ग्रुप में डाली है। थाना प्रभारी द्वारा जिस तरह का अपमान किया है वह सम्मान के विरूद्ध है तथा अपमान सहकर नौकरी किया जाना संभव नहीं है इसलिए मैंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। इस बावत पूंछे जाने पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि ऐसे इस्तीफा नहीं होता। हेडकांसटेबिल के विरूद्ध रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी गयी है। प्रभारी सीओ चरखारी ने कहा चरखारी सीओ दीपक दुबे अवकाश पर हैं प्रकरण की जानकारी मुझे अभी नहीं है। संबंधितों से बात की जाएगी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली20मई26*हथियारों पर रिकॉर्ड 8.91 लाख करोड़ रुपये, लेकिन किन्नर कल्याण का बजट खर्च भी नहीं कर पा रही सरकार_*
वाराणसी20मई2026*राजेश शुक्ला को मिला जल प्रहरी सम्मान*
कौशाम्बी20मई26*सेवानिवृत प्रधानाचार्य का हुआ भव्य स्वागत*