🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
सहारनपुर 31 अक्टूबर 26*जनगणना को लेकर जिलाधिकारी की अपील — हर परिवार कराए अपने सभी सदस्यों का विवरण दर्ज
सहारनपुर, 31 अक्टूबर 2026 (सू0वि0) — जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान ने जनपदवासियों से जनगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रत्येक सदस्य का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाए, क्योंकि सही गणना सशक्त एवं समृद्ध समाज के लिए आवश्यक है।
📌 जनगणना के तीन चरण:
1️⃣ स्वगणना चरण: 16 नवंबर से 30 नवंबर तक — इसके तहत लोग स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
2️⃣ जनगणना चरण: 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक — गणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारी संकलित करेंगे।
3️⃣ पुनरीक्षण चरण: 5 से 9 जनवरी तक — दिए गए आंकड़ों की पुनः जांच एवं सत्यापन किया जाएगा।
“जनगणना से जनकल्याण” — द्वितीय चरण के तहत यह प्रक्रिया संचालित होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना में सहभागिता सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
More Stories
मथुरा 31 अक्टूबर 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध (गांजा) सहित गिरफ्तार ।*
बांदा31 अक्टूबर 26*समाजवादी पार्टी कार्यालय बाँदा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई*
बांदा 31 अक्टूबर 26*गांव के दबंगों ने गरीब मजदूर महिला व उसके पति पर किया हमला