कौशाम्बी 31 अक्टूबर 26*धर्मा देवी इण्टर कॉलेज में लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित*
*भाषण प्रतियोगिता में रुद्र प्रताप प्रथम*
कौशाम्बी * भारत के लौहपुरुष,अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को जिले भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इसी क्रम में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विद्यालय परिवार द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।जयंती के अवसर पर विद्यालय में एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने सरदार पटेल के जीवन,राष्ट्रीय एकता और उनके योगदान पर अपने विचार रखे।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किया गया प्रथम स्थान: रुद्र प्रताप द्वितीय स्थान: आदर्श तृतीय स्थान: आकाश कुमार को मिला विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।
*562 रियासतों के विलय के नायक को किया याद*
*कौशाम्बी* कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर रामकरण त्रिपाठी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति और राजनीतिक कुशलता से 562 रियासतों का भारत में विलय कराया,वह इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है। अगर सरदार पटेल न होते तो आज भारत का मानचित्र कुछ और ही होता।उन्होंने कहा कि युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से एकता,अखंडता और देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। सरदार पटेल का जीवन सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है
More Stories
उन्नाव 31 अक्टूबर 26*शिव दीप शिव महापुराण कथा में उमड़ पड़ा शिवभक्तों का हुज़ूम, आयोजकों और प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं
पूर्णिया बिहार31अक्टूबर26* बर्फीली वादियों में एडवेंचर का सुनहरा मौका:
कौशाम्बी 31 अक्टूबर 26*यातायात नियमों की अनदेखी छोटी-छोटी लापरवाहियां बनती है गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण–डीएम*